नया स्मार्टफोन लेने के बाद सबसे पहले करें ये पांच काम
स्मार्टफोन खरीदने के हम फोन में खाली स्पेस होने की वजह से गैरजरूरी ऐप्स डाल लेते हैं, जो बाद में फोन की बैटरी लाइफ को कम करते हैं।
अगर आपने हाल ही में नया स्मार्टफोन लिया है या लेने की सोच रहे हैं, तो ये यहां हम आपको कुछ सेटिंग्स और ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं।
पढ़ें- ये हैं दुनिया के सबसे स्लिम स्मार्टफोन्स जो फीचर्स में iphone से कम नहीं
नया मोबाइल लेने के बाद आप सेटिंग्स और सिक्युरिटी की ट्रिक्स से अपने मोबाइल को और भी ज्यादा सिक्युर बना सकते हैं। तो आप भी जानिए फोन से जुड़ी जरूरी बातें।

इंस्टॉल ऐप रिमूव या डिसेबल करें-
जब आप कोई नया फोन लेते हैं, तो होम स्क्रीन पर आपको कुछ ऐप्स और विजेट्स नजर आते हैं। ये अक्सर फोन में पहले से ही इंस्टॉल रहते हैं। इस तरह के ऐप आपके स्मार्टफोन की बैटरी कंज्यूम करते हैं, इसीलिए ये ऐप रिमूव करदें या फिर इन्हें डिसेबल करदें।
गूगल सेटिंग्स-
स्मार्टफोन लेने के बाद दूसरा सबसे जरूरी काम है गूगल साइन इन करना। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आप प्ले स्टोर डाउनलोड नहीं करते हैं, तो आपके कॉन्टेक्ट जीमेल के जरिए नए फोन में नहीं आ पाएंगे और आप जरूरी ऐप फोन में नहीं इंस्टॉल कर पाएंगे।
फोन लॉक-
स्मार्टफोन की सिक्युरिटी के लिए स्मार्टफोन में नंबर पासवर्ड या पैटर्न लॉक जरूर डालें।
डिवाइस मैनेजर ऐप-
device manager एक ऐप हैं। ये ऐप आपके फोन की सिक्युरिटी उस वक्त रखता है, जब आपका फोन कहीं गुम हो गया हो। इस ऐप की मदद से आप अपना गुम हुआ मोबाइल लॉक कर सकते हैं और उसकी लोकेशन पता कर सकते हैं।
यूजफुल ऐप इंस्टॉल-
जब हम नया स्मार्टफोन खरीदते हैं, तो उसमें काफी स्पेस होता है और हम कई गैरजरूरी ऐप डाउनलोड कर लेते हैं। ऐसा करने से बचे और सिर्फ यूजफुल ऐप्स जैसे फोटो एडिटर, नेविगेटर, ट्रूकॉलर जैसे ऐप्स की इंस्टॉल करें।


Click it and Unblock the Notifications








