iPhone 13 पर Flipkart और Amazon दे रहे ऑफर, कीमत हुई कम

Apple iPhone मॉडल खरीदने का मतलब है कि आपकी जेब में इसकी बाजार कीमत को देखते हुए न्यूनतम 40000 रुपये से 50000 रुपये होना ही चाहिए। हालांकि आपके पास ईएमआई का ऑप्शन चुनकर फोन लेने का भी ऑप्शन है। इसलिए, आईफोन पाने के लिए ज्यादातर लोग ऑफर्स और सेल्स का इंतजार करते हैं। लेकिन क्या होगा अगर हम आपसे कहें कि आज आपको इसकी आधी कीमत में iPhone 13 मिल सकता है? IPhone 13 का 128GB स्टोरेज वैरिएंट 69900 रुपये में फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनों पर बड़े डिस्काउंट, एक्सचेंज और बैंक ऑफर के साथ उपलब्ध है। तो चलिए जानते हैं मिलने वाले ऑफर।
6.1 इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले, A15 बायोनिक चिप और डुअल रियर कैमरा सेटअप वाले iPhone को कम से कम 32999 रुपये में खरीदजा जा सकता है। आपको बस इतना करना है कि डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाना होगा। आप फ्लिपकार्ट और अमेजन पर iPhone 13 पर दिए गए ऑफर की जानकारी यहां देख सकते हैं।

Flipkart पर Apple iPhone 13 की कीमत में गिरावट
9% की डिस्काउंट के साथ, iPhone 13 का 128GB स्टोरेज वैरिएंट फ्लिपकार्ट पर 69900 रुपये के मुकाबले 62999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं एक्सचेंज ऑफर पर आप 30000 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। जबकि फ्लिपकार्ट ने यह भी बताया है कि चुनिंदा मॉडल्स को एक्सचेंज करने पर आपको 3000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। आप बैंक ऑफर्स का ऑप्शन भी चुन सकते हैं, इसका डिटेल्स फ्लिपकार्ट पर जाकर चेक किया जा सकता है।
Amazon पर Apple iPhone 13 की कीमत में गिरावट
अगर आप Amazon पर iPhone 13 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए ऑर्डर देते हैं, तो आप इसे 60999 रुपये की रियायती दर पर प्राप्त कर सकते हैं। एक्सचेंज का ऑप्शन चुनने पर आपको 19000 रुपये तक की कीमत में एक और कमी मिल सकती है। डिवाइस पर किसी भी बैंक ऑफर की पेशकश नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications








