Home
Mobile

Flipkart और Amazon सेल में 10 हजार से भी कम दाम में मिल रहे ये 5G स्मार्टफोन्स, देखें लिस्ट

Flipkart-Amazon Sale Top Deals On 5G Smartphone Under rs 10000: अगर आप भी 10,000 रुपये के कम दाम में अपने लिए या फिर अपने किसी खास के लिए नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे है, तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की हो सकती है। दरअसल फ्लिपकार्ट और अमेजन पर सेल की शुरूआत हो चुकी है।

इस दौरान दोनों ऑनलाइन साइट्स पर कंपनी अपने ग्राहकों को स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, टीवी, एसी समेत कई गैजेट्स पर भारी छूट ऑफर कर रही है, इसके साथ ही बैंक ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

Flipkart- Amazon सेल में 10 हजार से भी कम दाम में मिल रहे ये 5G फोन्स

आज हम आपको इस आर्टिकल में Amazon और Flipkart पर मिलने वाले 10 हजार से भी कम कीमत के 5जी फोन्स की डिटेल्स बताने जा रहे हैं, जो कम दाम में दमदार फीचर्स से लैस हैं। इस लिस्ट में मोटोरोला, सैमसंग सहित पोको और रेडमी के भी फोन्स शामिल हैं।

Samsung Galaxy F14 5G - सबसे पहले बात करते हैं, सैमसंग गैलेक्सी के एफ14 5जी की, जिसे आप सेल से महज 8,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन में आपको 6.6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले के साथ Exynos 1330 ऑक्टा कोर प्रोसेसर और 6GB रैम/ 128GB स्टोरेज मिलेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP+2MP कैमरा के साथ 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 6000mAh की दमदार शामिल की है।

Flipkart- Amazon सेल में 10 हजार से भी कम दाम में मिल रहे ये 5G फोन्स

POCO M6 Pro 5G- अब बात करेंगे पोको के एम6 प्रो 5जी की इस फोन छूट के साथ सेल से ग्राहक महज 9,499 रुपये में खरीद सकेंगे। यह कीमत इसके 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। पोको के इस स्मार्टफोन में आपको 6.79-इंच FHD+ LCD डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर और 50MP का मेन कैमरा के साथ 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल की है।

Motorola G34 5G- इस लिस्ट में मोटोरोला का जी34 5जी पोन भी शामिल है, जिसे आप 10 हजार से कम कीमत में खरीद सकते हैं। वैसे तो इस फोन की कीमत 11 हजार रुपये है, लेकिन बैंक ऑफर के साथ इसे कम कीमत में लिया जा सकेगा।

Flipkart- Amazon सेल में 10 हजार से भी कम दाम में मिल रहे ये 5G फोन्स

इस फोन में आपको 6.5 इंच एचडी+ डिस्प्ले मिल रही है। इसके अलावा यह फोन 695 5G प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा से लैस है। बैटरी की बात करें तो इसे 5000mAh की बैटरी के साथ उपलब्ध कराया गया है।

Redmi M6 Pro 5G- इसके अलावा आप रेडमी के एस6 प्रो को भी ले सकते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको 6.74 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल, 2 मेगापिक्सल मैक्रो और 2 मेगापिक्सल लेंस है। इसके साथ ही इसमें वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart and Amazon sale top deals on 5G Smartphone under rs 10000
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X