Home
Mobile

फ्लिप्कार्ट की एपल डेज सेल शुरु, आईफोन 7 पर 20,001 रुपए का डिस्काउंट

फ्लिप्कार्ट पर सेल शुरू हो गई है, यह सेल खासकर एपल के डिवाइस पर दी जा रही है।

By Agrahi

हर स्मार्टफोन यूज़र चाहता है कि वो आईफोन खरीदे, न केवल फोन का नाम बल्कि इस फोन की हर बात खास होती है। हालांकि आई फोन खरीदना इतना भी आसान नहीं है, खासकर मिडिल क्लास यूज़र के लिए। लेकिन यह इतना मुश्किल भी नहीं है, खासकर जब आपके पास हो फ्लिप्कार्ट जैसी डील।

फ्लिप्कार्ट की एपल डेज सेल शुरु, आईफोन 7 पर 20,001 रुपए का डिस्काउंट

फ्लिप्कार्ट अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार सेल के लेकर आया है। इस सेल में खास एपल डिवाइस पर छूट मिल रही है। इस सेल में न केवल आईफोन बल्कि एपल वॉच, मैकबुक प्रो आर कुछ अन्य एपल प्रोडक्ट्स भी शामिल हैं। तीन दिन तक चलने वाली यह सेल 24 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, इसका आखरी दिन 26 अप्रैल है।

फ्लिप्कार्ट की इस सेल में काफी बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है, लेकिन आईफोन 7 के 256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट पर सबसे अधिक डिस्काउंट है। इसे खरीदने वाले ग्राहक करीब 20,000 रुपए तक का डिस्काउंट पा सकते हैं।

आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस

आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस

आईफोन 7 के सिल्वर, ब्लैक, जेट ब्लैक, गोल्ड, रोज़ गोल्ड वैरिएंट 256 जीबी स्टोरेज के साथ 59,999 रुपए में उपलब्ध है। इस फोन पर यूज़र्स 19,000 रुपए तक का डिस्काउंट भी पा सकते हैं, जो कि आपको एक्सचेंज ऑफर के रूप में मिलता है। यह डिस्काउंट आपके एक्सचेंज हो रहे स्मार्टफोन पर निर्भर करता है।
इसके अलावा यदि आप एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 5 प्रतिशत और ऑफ मिलता है। आईफोन 7 के 32जीबी और 128 जीबी पर 12,001 रुपए और 12,501 रुपए का डिस्काउंट है।
बात आईफोन 7 प्लस की करें तो इस फोन के 128जीबी और 32जीबी मॉडल पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन का 128जीबी वैरिएंट 70,899 रुपए और 32 जीबी वैरिएंट 61,399 रुपए में मिल रहा है।

आईफोन 6एस, आईफोन 6, आईफोन एसई और आईफोन 5एस

आईफोन 6एस, आईफोन 6, आईफोन एसई और आईफोन 5एस

आईफोन 6 का 16जीबी मॉडल 26,010 रुपए के ऑफ के साथ उपलब्ध है, इस फोन को अब केवल 25,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। एपल के इस फोन पर भी एक्सचेंज ऑफर है साथ ही एक्सिस बज़ क्रेडिट कार्ड ऑफर भी इस पर दिया जा रहा है।
आईफोन 5एस के 16जीबी मॉडल पर 6000 रुपए ऑफ है। वहीं आईफोन एसई का 16जीबी वैरिएंट भी 6,000 रुपए के फ्लैट डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

एपल मैकबुक

एपल मैकबुक

ये तो थी फोन की बात, अब ध्यान देते हैं मैकबुक पर मिल रहे डिस्काउंट की। एपल मैकबुक एयर की कीमत अब 54,990 रुपए है, जो कि खास एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड यूज़र्स के लिए है।
यदि आप कोई अन्य डेबिट यार क्रेडिट कार्ड यूज़र हैं तो आपको 1,500 रुपए तक का 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिल सकता है। एपल मैकबुक रेंज पर करीब 15,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

एपल वॉच

एपल वॉच

फ्लिप्कार्ट की सेल में एपल वॉच भी शामिल है। एपल स्मार्टवॉच पर 35 प्रतिशत डिस्काउंट मिल रहा है। एपल वॉच सीरीज़ 1 पर 1,000 रुपए का अतिरिक्त ऑफ है।

अन्य एपल प्रोडक्ट्स

अन्य एपल प्रोडक्ट्स

इसके अलावा एपल के अन्य प्रोडक्ट्स भी लिस्ट किए गए हैं जिनमें आईपॉड, बीस्ट हैडफ़ोन, आईपैड डिवाइस और अन्य एक्सेसरीज़ भी शामिल हैं। ध्यान रहे कि यह ऑफर लिमिटेड है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart Apple Days Sale is here: Buy iPhone 7 at Rs. 20,001 Discount. Read more Detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X