Flipkart Big Bang Diwali Sale 2025: iPhone 16 से लेकर Galaxy S25 तक; इस दिवाली बरसेंगे स्मार्टफोन डिस्काउंट
Flipkart Diwali Sale 2025: Flipkart की Big Billion Days Sale 2025 खत्म हुए अभी कुछ ही दिन बीते हैं, और अब कंपनी ने एक और धमाकेदार फेस्टिव ऑफर का ऐलान कर दिया है। इस बार Flipkart Big Bang Diwali Sale 2025 को, जिसमें iPhone 16, Google Pixel 9 सीरीज, Samsung Galaxy S25 Ultra और कई प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट मिलने वाले हैं।
इस बार की सेल सिर्फ डिस्काउंट्स तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें बैंक ऑफर्स, एक्सक्लूसिव अर्ली एक्सेस और नए लॉयल्टी बेनिफिट्स जैसे कई बड़े सरप्राइज भी शामिल हैं।

Flipkart Big Bang Diwali Sale की शुरुआत ?
Flipkart ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि यह सेल 11 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। हालांकि Flipkart ऐप पर इसका बैनर पहले ही लाइव हो चुका है, वेबसाइट पर फिलहाल इसका अपडेट नहीं दिख रहा।
Flipkart Plus और Flipkart Black यूज़र्स को इसका अर्ली एक्सेस 10 अक्टूबर से मिलेगा, यानी एक दिन पहले ही सभी बेस्ट डील्स पर उनकी पहुंच होगी।
Flipkart Plus एक फ्री लॉयल्टी प्रोग्राम है, जिसके जरिए यूज़र्स को एडवांस एक्सेस, रिवॉर्ड्स और फ्री डिलीवरी जैसे फायदे मिलते हैं।
वहीं Flipkart Black एक प्रीमियम मेंबरशिप है, जिसकी कीमत ₹1,249 सालाना है और इसमें और भी एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स दिए जाते हैं।
बैंक ऑफर्स से मिलेगी डबल बचत
इस बार भी Flipkart ने SBI बैंक के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके तहत SBI क्रेडिट या डेबिट कार्ड से शॉपिंग करने पर 10% इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा।
इसके अलावा Axis Bank Flipkart क्रेडिट कार्ड यूज़र्स को भी एक्स्ट्रा डिस्काउंट दिया जाएगा।
Flipkart ने फिलहाल सेल की एंड डेट कंफर्म नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि यह दिवाली तक चलेगी ताकि ज्यादातर ग्राहक इसका फायदा उठा सकें।
किन प्रोडक्ट्स पर मिलेंगे धमाकेदार ऑफर्स?
इस बार की सेल का सबसे बड़ा स्टार iPhone 16 बनने जा रहा है, जिस पर Flipkart ने पहले ही "Biggest Diwali Deal Ever" का टीजर जारी किया है।
उम्मीद है कि इसकी कीमत ₹19,000 से भी ज्यादा घटाई जा सकती है, जैसा कि हाल ही में Big Billion Days में iPhone 15 के साथ देखा गया था। इसके अलावा इन प्रोडक्ट्स पर भी शानदार डील्स की झलक मिल रही है।
- Apple MacBook M2 Edition - सबसे बड़ा Mac डील इस सीजन की
- Samsung Galaxy S25 Series - Flagship फोन पर अब तक का सबसे कम दाम
- Google Pixel 9 Pro - AI-पावर्ड कैमरा फोन पर फेस्टिव डिस्काउंट
- Smartwatches & Earbuds - Noise, boAt और OnePlus जैसे ब्रांड्स पर 60% तक ऑफ
डिलीवरी स्पीड बनेगी USP
इस साल Flipkart Big Bang Diwali Sale सिर्फ डिस्काउंट्स पर नहीं, बल्कि स्पीड और एक्सपीरियंस पर फोकस कर रही है। कंपनी की योजना है कि चुनिंदा शहरों में 24 घंटे के भीतर डिलीवरी की जा सके, यानी आपने आज iPhone 16 ऑर्डर किया तो अगले दिन वह आपके घर पर होगा।
इसके अलावा Flipkart SmartBuy और Axis Bank पार्टनरशिप के जरिए "Instant Cashback Wallet" फीचर लाया जा रहा है, जिसमें डिस्काउंट का पैसा तुरंत Flipkart Wallet में जुड़ जाएगा, अब रिफंड का इंतजार नहीं!
Flipkart Big Bang Diwali Sale 2025 न सिर्फ एक और फेस्टिव ऑफर है, बल्कि यह भारत के ई-कॉमर्स मार्केट में डिलीवरी स्पीड और स्मार्ट डील्स के बीच एक नई रेस की शुरुआत है। चाहे आप iPhone 16 खरीदने की सोच रहे हों या Galaxy S25, इस बार की सेल आपके लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








