Home
Mobile

Flipkart Big Billion Days Sale 2023 लाइव, इन धांसू स्मार्टफोन्स को सबसे कम कीमत में लाएं घर, देखें लिस्ट

Big Billion Days Sale 2023 Live: ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज 2023 सेल की आज से शुरूआत हो चुकी है। यह सेल 8 अक्टूबर से लेकर अगले 15 अक्टूबर 2023 तक चलेगा। जिसमें स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टवॉच, ईयरबड सहित कई अन्य प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट मिल रही है। अगर आप भी इस वक्त नया मोबाइल, टीवी या फिर कोई और इलेक्ट्रॉनिक समान खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये समय सबसे सही साबित हो सकता है। इस सेल के तहत काफी कम दाम में मिलने वाले स्मार्टफोन के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। जिससे हजारों की बचत के साथ आप इसे अपने घर ला सकते हैं। इस लिस्ट में ओप्पो A17, रियलमी C55 , सैमसंग गैलेक्सी F13, मोटोरोला G32 को बंपर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया गया है। तो चलिए आपको इन फोन्स पर मिलने वाले सभी ऑफर डिटेल्स को बताते हैं।

ऑफर्स

Samsung F 13 स्मार्टफोन

सैमसंग गैलेक्सी F13 को लगभग 38 प्रतिशत की बंपर छूट के साथ मात्र 9,199 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें कंपनी ने गोरिल्ला ग्लास 5 के साथ 6.6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दी है। प्रोसेसर की बात करें तो शानदार एक्सपीरियंस के लिए इसमें Exynos 850 प्रोसेसर को शामिल किया गया है। जो 8 GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ रहा है। इसके अलावा इसमें ग्राहकों को 50MP का मेन कैमरा के साथ 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। यह फोन 6,000mAh की लिथियम आयन बैटरी के साथ आ रही है।

Flipkart सेल से इन धांसू स्मार्टफोन्स को सबसे कम कीमत में लाएं घर,जाने

Oppo A17k स्मार्टफोन

ओप्पो ए17 के स्मार्टफोन को इस सेल में 30 प्रतिशत की छूट के साथ महज 8,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इसमें आपको 6.56-इंच HD+ डिस्प्ले मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें मीडियाटेक हेलियो P35 प्रोसेसर को शामिल किया गया है। यह हैंडसेट 8MP AI के मेन कैमरा के साथ आएगा। जिसमें सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 5,000 mAh की बैटरी से लैस है।

Realme C55

Flipkart सेल 2023 में Realme कंपनी के Realme C55 को आप महज 8,999 रुपये में अपने घर ला सकते हैं। इसमें कंपनी ने हीलियो G88 प्रोसेसर को शामिल किया है। इसके अलावा इसमें 5,000mAh की बैटरी और 64 मेगापिक्‍सल का कैमरा मिल रहा है।

Motorola G32

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल में Motorola G32 स्मार्टफोन को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें ग्राहक को 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले मिल रहा है। यह फोन ट्रिपल-कैमरा सेटअप के साथ आ रहा है। जो 50MP मेन कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा से लैस है। इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ लाया गया था।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart Big Billion Days 2023 sale has gone live. This sale will run from October 8 to October 15, 2023. In which bumper discounts are being available on smartphones, smart TVs, laptops, tablets, smartwatches, earbuds and many other products. Today we are going to tell you about the smartphones available at very low prices in this sale. So that you can bring it to your home with savings of thousands.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X