Home
Mobile

Flipkart Big Billion Days 2025: सिर्फ 10 मिनट में डिलीवर होंगे iPhone 17 और Galaxy S24; जानें डिटेल

भारत में फेस्टिव सीजन सेल का क्रेज़ हर साल कुछ नया लेकर आता है। लेकिन इस बार Flipkart ने गेम ही बदल दिया है। कंपनी ने ऐलान किया है कि उसकी Big Billion Days Sale 2025 के दौरान चुनिंदा शहरों में स्मार्टफोन की डिलीवरी सिर्फ 10 मिनट में की जाएगी।

जी हां, प्रीमियम स्मार्टफोन्स जैसे iPhone 17 सीरीज़, Samsung Galaxy S24, Motorola Edge 60 Fusion और Vivo T4x 5G अब आपको उतनी ही तेजी से मिलेंगे, जितनी तेजी से आप ग्रॉसरी ऑर्डर करते हैं।

सिर्फ 10 मिनट में डिलीवर होंगे iPhone 17 और Galaxy S24

10 मिनट में iPhone 17 डिलीवरी

भारत में हाल ही में लॉन्च हुए iPhone 17 को लेकर लोगों का जुनून किसी से छिपा नहीं है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और पुणे जैसे शहरों में एप्पल स्टोर्स के बाहर लंबी कतारें और भीड़ देखने को मिली। लेकिन Flipkart ने ग्राहकों की इस परेशानी का हल निकाल लिया है।

कंपनी की Flipkart Minutes सर्विस के जरिए अब iPhone 17 सीरीज मिनटों में घर पहुंच जाएगी। यह सुविधा दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में 24x7 उपलब्ध होगी।

प्रीमियम मेंबर्स को मिलेगा पहले फायदा

Flipkart ने बताया कि Big Billion Days Sale की शुरुआत 23 सितंबर 2025 से होगी। हालांकि, Flipkart Plus और Black मेंबर्स को एक दिन पहले यानी 22 सितंबर से अर्ली एक्सेस मिल जाएगा। इसका मतलब यह है कि ये यूज़र्स 10 मिनट डिलीवरी ऑफर और एक्सक्लूसिव डिस्काउंट्स का मज़ा सबसे पहले ले पाएंगे।

सबसे बड़े डिस्काउंट्स स्मार्टफोन्स पर

सेल में इस बार कई स्मार्टफोन्स अपने अब तक के सबसे कम दामों पर उपलब्ध होंगे। इनमें शामिल स्मार्टफोन हैं।

  • iPhone 16 और iPhone 16 Pro
  • Samsung Galaxy S24 और S24 FE
  • Oppo K13x और Realme P4
  • Poco F7, Vivo T4x 5G और Nothing CMF Phone 2 Pro

इसके अलावा, स्मार्ट वियरेबल्स जैसे Apple AirPods Pro 2, Samsung Fit 3, Redmi Move और डिजिटल कैमरे व एक्सेसरीज़ भी 10 मिनट डिलीवरी के तहत आएंगे।

बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स

Flipkart सिर्फ तेजी से डिलीवरी ही नहीं बल्कि बजट-फ्रेंडली अपग्रेड भी दे रहा है। कंपनी ने घोषणा की है कि स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स, लैपटॉप्स और होम अप्लायंसेज़ पर बैंक डिस्काउंट्स, नो-कॉस्ट EMI और इंस्टेंट एक्सचेंज ऑफर दिए जाएंगे। यानी प्रीमियम डिवाइसेज़ को अब ज्यादा आसान कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

प्रीमियम स्मार्टफोन्स की इंस्टेंट डिलीवरी

यह पहली बार है जब भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन्स की डिलीवरी ग्रॉसरी जितनी तेजी से होगी। अब iPhone या Galaxy यूज़र्स को घंटों स्टोर्स के बाहर लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। Flipkart का यह कदम ऑनलाइन शॉपिंग की दुनिया में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 को अब तक का सबसे बड़ा स्मार्टफोन शॉपिंग फेस्ट कहा जा सकता है। भारी डिस्काउंट्स, एक्सचेंज ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI और अब 10 मिनट डिलीवरी - यह सब मिलकर इसे ग्राहकों के लिए बेस्ट डील बना रहे हैं। हालांकि सेल की एंड डेट का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि यह सेल दिवाली तक चलेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart Big Billion Days 2025: Get iPhone 17 and Galaxy S24 Delivered in Just 10 Minutes
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X