Home
Mobile

Samsung Galaxy S24 की घट गई कीमत; 50000 रुपये के अंदर मिलेगा प्रीमियम फोन, क्यों है यह बेस्ट डील

Samsung Galaxy S24 Price Drop: सैमसंग ने पिछले साल जब Galaxy S24 को लॉन्च किया था, तब इसकी कीमत ₹79,999 रखी गई थी। हालांकि अब भारतीय कस्टमर्स के लिए यह शानदार स्मार्टफोन बेहद किफायती दाम पर मिल रहा है। Flipkart पर Galaxy S24 पर ₹25,000 की छूट दी जा रही है, जिसके बाद फोन की कीमत घटकर सिर्फ ₹49,999 हो गई है।

यानी यह करीब 33% सस्ता हो चुका है। यही नहीं, ग्राहक एक्सचेंज ऑफर और बैंक डिस्काउंट का फायदा उठाकर इसे और भी किफायती दाम पर खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy S24 की घट गई कीमत, जानिए क्यों है यह बेस्ट डील

नए दाम और ऑफर्स

फ्लिपकार्ट इस डिवाइस को दो स्टोरेज वेरिएंट में ऑफर कर रहा है। इसमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज शामिल है।
मूल्य में सीधी छूट के अलावा ग्राहकों को 5% इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट और ₹48,300 तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। यानी यदि आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो Galaxy S24 आपको बेहद आकर्षक कीमत पर मिल सकता है।

सैमसंग Galaxy S24 के फीचर्स

Galaxy S24 कंपनी का पहला AI-पावर्ड स्मार्टफोन था, जो आज भी फीचर्स के मामले में टॉप-लेवल पर है।

  • डिस्प्ले: 6.2-इंच FHD+ AMOLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ
  • प्रोसेसर: Exynos 2400 चिपसेट, 8GB RAM के साथ
  • स्टोरेज: अधिकतम 256GB इंटरनल स्टोरेज
  • बैटरी: 4,000mAh बैटरी, 25W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
  • OS: Android 14 आधारित OneUI
  • ड्यूरेबिलिटी: IP68 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस
  • कनेक्टिविटी: फोन में Wi-Fi, Bluetooth, NFC और अन्य फ्लैगशिप-ग्रेड कनेक्टिविटी

कैमरा सेटअप

सैमसंग Galaxy S24 में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है।

  • 50MP OIS मेन सेंसर
  • 10MP टेलीफोटो कैमरा
  • 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
  • 12MP का फ्रंट कैमरा

भारतीय ग्राहकों के लिए क्यों है यह बेस्ट डील?

Galaxy S24 अपने प्रीमियम डिजाइन, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, AI फीचर्स और शानदार कैमरा सेटअप के साथ हाई-एंड स्मार्टफोन यूजर्स की पहली पसंद रहा है। अब जब यह ₹49,999 में मिल रहा है, तो यह भारतीय ग्राहकों के लिए बेहतरीन डील साबित हो सकता है।

एक्सचेंज ऑफर और बैंक डिस्काउंट्स इसे और भी सस्ता बना देते हैं। ऐसे में, अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो सैमसंग Galaxy S24 आपके लिए सही विकल्प हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X