Home
Mobile

Flipkart Big Billion Days: Samsung Galaxy S24 पर ₹35,000 का डिस्काउंट; जानें नया प्राइस और ऑफर

भारत में चल रहे Flipkart Big Billion Days 2025 सेल ने एक बार फिर टेक-प्रेमियों को शानदार डील्स का मौका दिया है। खासकर उन ग्राहकों के लिए जो लंबे समय से Samsung के फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे थे।

इस बार Samsung Galaxy S24 पर इतनी बड़ी छूट मिल रही है कि इसे खरीदना एक बेहतरीन डील साबित हो सकती है। चलिए ऑफर और इसके दमदार स्पेसिफिकेशंस पर नजर डालते हैं।

Flipkart Big Billion Days: Samsung Galaxy S24 पर ₹35,000 का डिस्काउंट

Samsung Galaxy S24 की कीमत

Samsung Galaxy S24 का 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट अब Flipkart पर केवल ₹44,999 में उपलब्ध है। जबकि लॉन्चिंग के समय इसकी कीमत ₹79,999 रखी गई थी। यानी कस्टमर्स को करीब 40% तक की बचत हो रही है।

इतना ही नहीं, अगर आप Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड या Flipkart Axis बैंक कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको एक्स्ट्रा ₹2200 की छूट भी मिलेगी। यह डिवाइस Amber Yellow, Cobalt Violet, Marble Gray और Onyx Black जैसे चार आकर्षक रंगों में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy S24 के फीचर्स

डिस्प्ले

इस स्मार्टफोन में 6.2-इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 nits तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। स्क्रीन को सुरक्षा देने के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन है।

परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy S24 को पावर देता है Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, जो 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह फोन Android 14 पर रन करता है, और Samsung ने इसमें 7 बड़े Android अपग्रेड देने का वादा किया है।

कैमरा

कैमरा लवर्स के लिए यह फोन किसी तोहफे से कम नहीं है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है ।

  • 50MP का प्राइमरी सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ)
  • 10MP का टेलीफोटो लेंस
  • 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बैटरी

फोन को पावर देने के लिए इसमें 4000mAh की बैटरी है, जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

क्यों खरीदें Samsung Galaxy S24?

Flipkart Big Billion Days जैसे फेस्टिव सेल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ग्राहक अपने मनपसंद फ्लैगशिप स्मार्टफोन को भारी डिस्काउंट में खरीद सकते हैं। Samsung Galaxy S24 न सिर्फ पावरफुल प्रोसेसर और शानदार डिस्प्ले के साथ आता है बल्कि इसमें बेहतरीन कैमरा सेटअप और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट का वादा भी है।

अगर आप ₹45,000 के बजट में प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो यह डिवाइस इस सेल में आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकता है। Flipkart Big Billion Days 2025 में Samsung Galaxy S24 पर 40% तक की छूट ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इतनी कम कीमत में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, दमदार डिस्प्ले और पावरफुल कैमरा सिस्टम वाला यह स्मार्टफोन निश्चित रूप से एक वैल्यू-फॉर-मनी डील है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart Big Billion Days: Samsung Galaxy S24 Gets 35000 Price Cut, Now at Rs 44,999
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X