Home
Mobile

Flipkart Vs Amazon : iPhone 16 सीरीज पर जबरदस्त ऑफर्स, जानिए कौन दे रहा है सबसे बड़ी डील?

भारत में फेस्टिव सीज़न की शुरुआत हो चुकी है और इसके साथ ही दो बड़े ऑनलाइन सेल इवेंट्स - Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival भी लाइव हो गए हैं। हर साल की तरह इस बार भी कस्टमर्स के बीच सबसे ज्यादा उत्साह Apple iPhone डील्स को लेकर देखा जा रहा है।

अगर आप iPhone 16 सीरीज खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं कि Flipkart और Amazon पर कौन से ऑफर ज्यादा फायदेमंद साबित हो रहे हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Flipkart Vs Amazon: कहां है iPhone 16 सीरीज पर बेस्ट डील

iPhone 16 सीरीज ऑफर्स

Flipkart ने इस बार iPhone 16 सीरीज़ पर काफी आक्रामक प्राइसिंग रखी है। iPhone 16 (8GB RAM + 128GB स्टोरेज): सिर्फ ₹51,999 में उपलब्ध। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह कीमत सभी बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट्स को जोड़कर है।

फोन में 6.1 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें लेटेस्ट Apple A18 चिपसेट और AI-आधारित Apple Intelligence फीचर्स मौजूद हैं। कैमरे की बात करें तो इसमें 48MP प्राइमरी + 12MP अल्ट्रा वाइड कैमरा सेटअप मिलता है।

वहीं, iPhone 16 Pro और Pro Max मॉडल्स पर भी बड़ी डील देखने को मिल रही है।

  • iPhone 16 Pro: ₹69,999
  • iPhone 16 Pro Max: ₹89,999

दोनों ही मॉडल्स Apple A18 Pro चिपसेट पर चलते हैं और ट्रिपल कैमरा सेटअप (48MP + 48MP + 12MP टेलीफोटो) के साथ आते हैं।

Amazon Great Indian Festival पर iPhone डील्स

  • Amazon ने iPhone 16 पर Flipkart जैसी बड़ी छूट तो नहीं दी है, लेकिन कंपनी iPhone 15 पर बेहतरीन डील लेकर आई है।
  • iPhone 15 (8GB RAM + 128GB स्टोरेज) सिर्फ ₹47,999 में उपलब्ध है।
  • SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहक को ₹1,250 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है।
  • यह स्मार्टफोन A17 प्रोसेसर पर काम करता है और ब्लैक, ब्लू, येलो, पिंक और ग्रीन - इन पांच रंगों में उपलब्ध है।

किस प्लेटफॉर्म पर है बेस्ट डील?

अगर आप iPhone 16 सीरीज़ के लेटेस्ट मॉडल खरीदना चाहते हैं, तो Flipkart Big Billion Days आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा, क्योंकि यहां भारी डिस्काउंट्स और बैंक ऑफर्स के बाद iPhone 16 और iPhone 16 Pro सीरीज़ की कीमतें काफी कम हो जाती हैं।

लेकिन अगर आपका बजट थोड़ा टाइट है और आप पिछली जेनरेशन का iPhone खरीदना चाहते हैं, तो Amazon Great Indian Festival का ऑफर बेहतर है, जहां iPhone 15 लगभग 48 हजार रुपये में मिल रहा है।

दोनों प्लेटफॉर्म्स ने इस बार iPhone डील्स को लेकर यूज़र्स को लुभाने की पूरी कोशिश की है। Flipkart ने iPhone 16 सीरीज़ पर कीमतें आक्रामक रखी हैं, वहीं Amazon ने iPhone 15 पर किफायती ऑफर पेश किया है। अब यह पूरी तरह आपके बजट और पसंद पर निर्भर करता है कि आप लेटेस्ट टेक्नोलॉजी चाहते हैं या फिर कम कीमत पर पावरफुल iPhone चाहते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival: Best iPhone 16 Series and iPhone 15 Deals Revealed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X