तगड़ा ऑफर: बजट में मिल रहे प्रीमियम 5G स्मार्टफोन, गिफ्ट के लिए बेहतरीन मौका
अगर आप भी इस दिवाली अपने किसी खास को स्मार्टफोन गिफ्ट करने का मन बना रहे हैं, तो Flipkart Big Diwali Sale में बेहतरीन डील्स उपलब्ध हैं। इस सेल में आपको मोटोरोला से लेकर नथिंग और ओप्पो जैसे बड़े ब्रांड के 5G स्मार्टफोन भारी भरकम डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं।
इसके अलावा बैंक ऑफर्स के साथ आप इन फोन्स को और भी किफायती दाम में खरीद सकेंगे। तो चलिए आगे इस सेल में कौन से स्मार्टफोन्स छूट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं, जानते हैं।

Realme 12x 5G- रियलमी सेल में रियलमी 12x 5जी के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है। वहीं SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ ही 8,100 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी इसपर उपलब्ध है। जिसके बाद यह फोन आपको किमत से काफी कम दाम में मिल जाएगा।
Moto Edge 50 Fusion - दिवाली पर गिफ्ट करने के लिए मोटो एज 50 फ्यूजन एक बेहतरीन ऑप्शन है। जिसे आप फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल में बंपर छूट के साथ खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। जिससे इस फोन की कीमत और भी किफायती हो जाएगी।
मोटोरोला के इस फोन में 6.7 इंच Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है। वीगन लैदर डिजाइन वाला यह फोन 50 MP Ultra Pixel OIS कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा से लैस है। वहीं इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल की गई है।

CMF Phone 1 - इसके अलावा आप इस सेल में सीएमएफ फोन 1 को भी कीमत से कम दाम 14,999 रुपये खरीद सकेंगे। इसके अलावा इस फोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। जिससे इस फोन की कीमत और भी कम हो जाएगी।
CMF Phone 1 में 6.7 इंच फुलएचडी+ LTPS डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 5G प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सोनी कैमरा और 5000mAh तक की बैटरी से लैस है।
Vivo T3 X 5G - आखिर में वीवो टी3 एक्स 5जी की बात करते हैं, इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल को आप इस सेल में 14,499 रुपये कीमत के साथ खरीद सकते हैं। इसके साथ ही ऑफर्स के बाद इसकी कीमत और भी कम हो जाएगी। इतना ही नहीं अगर ग्राहक SBI बैंक कार्ड से खरीदारी करता है, तो उसे इसपर और भी छूट मिल जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








