दिवाली सेल हो गई शुरु, मिल रहा है हजारों रु का डिस्काउंट
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल का आगाज़ हो चुका है। आज यानी 29 अक्टूबर से शुरू हुई सेल 4 नवंबर तक जारी रहेगी। अपनी अनुअल सेल की तरह कंपनी ने दिवाली सेल में ढेरों प्रोडक्ट्स पर बेहतरीन ऑफर्स उपलब्ध कराएं हैं। आज हम आपको 10 स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली बेस्ट डील्स के बारे में बताएंगे।
Realme Narzo 20 Pro
आप इस फोन 14,999 रुपये की जगह सेल में 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं। अगर इसके कैमरे की बात करें तो इसमें क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है।
इसका प्राइमरी सेंसर 48MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2MP मोनोक्रोम कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। साथ ही सेल्फी के लिए फ्रंट में 16MP का फ्रंट में प्लेस्ड है।
Realme C11
इस फोन की कीमत 7,499 रुपये लेकिन सेल में आपको ये 6,999 रुपए में मिल जाएगा। इसके रियर पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप है। जिसका प्राइमरी सेंसर एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का है। इसके साथ एक 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस आता है, जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर आता है।
Realme 6
आप इसे 13,999 रुपये की जगह 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं। रियलमी 6 के बैक में 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इस बैक कैमरा सेटअप में 119-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा, और एक 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।
Poco C3
Poco C3 को 500 रुपये की छूट के बाद 7,499 रुपये में खरीदने का मौका पा सकते हैं।इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें 13 मेगापिक्सल का कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा f/2.4 लेंस के साथ, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर f/2.4 लेंस के साथ दिया गया है। वहीं, फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Poco M2 Pro
इस फोन पर 1,000 रुपए का डिस्काउंट है। जिसके बाद इसकी कीमत 12,999 रुपए हो जाएगी। फटॉग्रफी के लिए पोको M2 प्रो स्मार्टफोन में चार रियर कैमरे मिलते हैं। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Poco M2
पोको एम 2 को आप 10,999 रुपये की जगह 10,499 रुपये में पा सकते हैं। इसमें क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ सेंसर, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस के साथ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा आता है।
Motorola One Fusion+
इस फोन को 16,999 रुपये की जगह 16,499 रुपए में उपलब्ध कराया गया है। स्मार्टफोन क्वाड कैमरा सेटअप से लैस है, जिसकी मुख्य कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का वॉइड एंगल, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।
iPhone XR (64GB)
फोन पर 7,900 रुपये का डिस्काउंट है। जिसके बाद इसकी कीमत 39,999 रुपये हो जाएगी। इसमें सिंगल बैक और फ्रंट कैमरा है। फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/1.8 है। रियर कैमरे के साथ आपको 5x जूम मिलता है।
LG G8X
बड़े डिस्काउंट के साथ फोन को 54,990 रुपये की जगह 24,900 रुपये में बेचा जा रहा है। ये फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। इसके साथ सुपर वाइड-एंगल लेंस वाला 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। बता दें कि इस फोन की डील 3 नवंबर को दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होगी।


Click it and Unblock the Notifications








