Flipkart Diwali Sale आज से शुरू, इन Smartphones पर जबरदस्त डिस्काउंट, यहां जानिए
Flipkart Diwali Sale: Flipkart बिग दिवाली सेल की आज से शुरूआत हो रही है। हालांकि, फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए यह सेल एक दिन पहले यानि के, 1 नवंबर से ही शुरू हो चुका है, जो अगले 11 नवंबर तक जारी रहेगा। दिवाली सेल के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को iPhone 14, Motorola Edge 40 , Samsung Galaxy F14 और Redmi Note 12 Pro जैसे धांसू स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट दे रही है। अगर आप भी अपने लिए या फिर अपने किसी खास के लिए नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए यह समय सही हो सकता है। तो चलिए आगे इन फोन्स पर मिलने वाले बंपर डिस्काउंट के बारे में डिटेल्स जानते हैं।
फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में स्मार्टफोन्स पर ऑफर
iPhone 14 पर ऑफर
सबसे पहले हम iPhone 14 की बात करते हैं, जिसे फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल के तहत ग्राहक महज 49,999 रुपये की प्रभावी कीमत के साथ खरीद सकते हैं। कंपनी के अनुसार इस फोन की कीमत डिस्काउंट के बाद 54,999 रुपये तक हो जाएगी। इसके साथ ही ग्राहकों को 4,000 रुपये का एडिशनल बैंक डिस्काउंट का लाभ मिलेगा। इसके अलावा ग्राहक एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ ले सकेंगे, जिसके तहत 1,000 रुपये की अन्य छूट भी मिल जाएगी। जिसके बाद ग्राहक इसे कीमत से हजारों की बचत के साथ खरीद सकेंगे। ऐसे ही iPhone 14 Plus को भी कस्टमर्स 59,999 रुपये की प्रभावी कीमत के साथ अपने घर ले जा सकते हैं।

इन फोन्स पर भी मिलेगा भारी छूट
सेल की लिस्टिंग के अनुसार Samsung Galaxy F34 5G को दिवाली सेल में 14,999 रुपये की प्रभावी कीमत के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। Google Pixel 7a को भी ग्राहक भारी छूट के साथ फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल से मात्र 31,499 रुपये में खरीद सकेंगे। वहीं Motorola Edge 40 Neo को भी कंपनी इस सेल में काफी किफायती दाम में उपलब्ध कराएगी।

बजट रेंज फोन्स पर भारी छूट
Samsung Galaxy F14 5G को फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में कंपनी मात्र 9,990 रुपये में उपलब्ध करा रही है। Vivo T2 Pro को सेल में 21,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं Poco X5 Pro को छूट के बाद 18,499 रुपये की प्रभावी कीमत के साथ ग्राहक अपने घर ला सकेंगे। इसके साथ ही Motorola Edge 40 को 25,999 रुपये की कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। साथ ही Nothing Phone (2) को भी इस सेल में महज 33,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








