Home
Mobile

Flipkart Big Saving Days में Apple, Samsung सहित इन प्रीमियम फोन्स पर करें हजारों की बचत

Flipkart Big Saving Days Sale: ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर Big Saving Days Sale की शुरूआत 4 अगस्त से हो गया है। जो 9 अगस्त तक चलने वाला है। इस सेल के तहत ग्राहकों को स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच , लैपटॉप, होम अप्लायंसेज सहित कई प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। लेकिन इसमें आईफोन , सैमसंग सहित लेटेस्ट में लॉन्च हुए स्मार्टफोन पर मिल रहे बंपर डिस्काउंट सबसे ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। तो चलिए आगे इस सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन पर मिल रहे टॉप डील्स की डिटेल्स जानते हैं।

सबसे पहले आपको बता दें, फ्लिकार्ट बिग सेविंग डेज सेल के लिए कंपनी ने Kotak Mahindra Bank और HDFC बैंक के साथ पार्टनरशिप की है। जिससे इस सेल के तहत इन दोनों बैंक कार्ड के जरिए शॉपिंग करने वाले ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा सके। तो अगर आप भी इन दोनों बैंक में से अगर किसी एक के धारक हैं तो आप भी इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ पा सकते हैं। इसके साथ ही प्रीमियम फोन को कीमत से कम दाम में खरीद सकते हैं। जिसमें Phone 14, Samsung Galaxy S22+ और Nothing Phone 2 जैसे बड़े ब्रांड के फोन्स शामिल हैं।

iPhone 14 पर डिस्काउंट

Apple ने आईफोन 14 को आप इस सेल के तहत मात्र 69,999 रुपये में खरीद सकते हैं। साथ ही इस फोन पर 4,335 रुपये महीने की डेबिट कार्ड EMI भी ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा आप iPhone 14 पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 43,600 रुपये तक की बचत भी कर सकते हैं। इस फोन में 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए इस हैंडसेट में 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। एप्पल ने अपने इस फोन को A15 बायोनिक चिपसेट, 6 core प्रोसेसर के साथ पेश किया है। जिसमें 128GB स्टोरेज मिल रहा है।

Flipkart Big Saving Days में इन प्रीमियम फोन्स पर करें हजारों की बचत

Samsung Galaxy S22+ को भी इस सेल के तहत भारी छूट में खरीदा जा सकता है। यह फोन सेल में 59,999 रुपये में उपलब्ध है। जिसे कस्टमर्स 10,000 रुपये प्रति माह की नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा ग्राहकों को इस हैंडसेट पर 35,600 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर का भी दिया जा रहा है। Samsung Galaxy S22+ स्मार्टफोन 6.6 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले के साथ आ रहा है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है। जिसमें 8GB रैम और 128 GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल, सेकेंडरी कैमरा 12 मेगापिक्सल और तीसरा कैमरा 10 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4500mAh की लीथियम आयन बैटरी है।

Nothing Phone 2 स्मार्टफोन को भी आप इस सेल में बंपर डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। साथ ही नथिंग के इस फोन पर 5000 रुपये महीने की नो-कॉस्ट EMI का भीऑफर दिया गया है। इसमें 6.7 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले मिल रहा है। जो 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर से लैस है। जिसमें 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा , 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 4700mAh की बैटरी से पैक्ड है।

Flipkart Big Saving Days में इन प्रीमियम फोन्स पर करें हजारों की बचत

इसके अलावा इस सेल में Realme 11 Pro+ 5G स्मार्टफोन को 27,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। जिस पर 4,667 रुपये महीने की नो-कॉस्ट EMI भी उपलब्ध है। इसके अलावा इस डिवाइस पर 27,350 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिल रहा है। इसमें 6.7 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले मिल रहा है। कंपनी ने अपने इस फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर से लैस किया है। जिसमें 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज मिल रहा है। फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए यह हैंडसेट बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें 200 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो अन्य सेंसर शामिल किए गए हैं। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल की गई है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Today we are going to tell you about the top deals available on premium smartphones under the Flipkart Big Saving Days Sale. With the help of which you can also buy iPhone 14, Nothing Phone 2 and Samsung Galaxy S22+ for less than the price.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X