Home
Mobile

Google Pixel 7 Pro को Flipkart Big Saving Days सेल से इतने कम दाम में खरीदें, जल्दी करें

Flipkart पर Big Saving Days Sale 2024 की शुरूआत हो चुकी है। यह सेल अगले 9 मई तक चलेगी। कंपनी इस सेल के तहत स्मार्टफोन्स पर अपने ग्राहकों को भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है। जिसमें महंगे फोन्स को भी छूट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है।

इसी के तहत Google Pixel 7 Pro को भी भारी भरकम छूट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। आइए आपको आगे इसकी नई कीमत से लेकर इस पर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स बताते हैं।

Google Pixel 7 Pro को Flipkart सेल से इतने कम दाम में खरीदने का मौका

यह समय उन लोगों के लिए सही साबित हो सकता है, जो Google Pixel 7 Pro को खरीदने का प्लान कर रहे थे। दरअसल Flipkart Big Saving Days Sale 2024 के दौरान इस फोन को बंपर डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है।

Google Pixel 7 Pro के 12GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट को Flipkart सेल से तकरीबन 20,000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है। जिसके बाद ग्राहक इस फोन को 64,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

Google Pixel 7 Pro को Flipkart सेल से इतने कम दाम में खरीदने का मौका

Google Pixel 7 Pro पर मिलने वासे डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो अगर ग्राहक इसकी खरीदारी SBI बैंक कार्ड की मदद से करता है तो वह 2000 रुपये का डिस्काउंट पा सकता है। जिसके बाद इस फोन की कीमत 62,999 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर के साथ इस फोन पर आप पूरे 51,000 रुपये तक की बचत कर सकेंगे। साथ ही एक्सचेंज पर 1000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी ग्राहकों को मिलेगा।

Google Pixel 7 Pro स्पेक्स- गूगल पिक्सल 7 प्रो में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का Quad HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में आपको Google Tensor G2 प्रोसेसर मिल रहा है। जो 12GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आ रहा है।

Google Pixel 7 Pro को Flipkart सेल से इतने कम दाम में खरीदने का मौका

Google Pixel 7 Pro के कैमरा की बात करें तो फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसका मेन कैमरा 50MP और सेकेंडरी कैमरा 48MP के साथ 12MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10.8MP का फ्रंट कैमरा मिले रहा है।

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने Pixel 7 Pro फोन में 4926mAh की बैटरी शामिल की है, जिसे बैटरी सेवर मोड पर यूजर 72 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart big saving days sale huge discount of Google Pixel 7 Pro know offer details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X