Flipkart Black Friday Sale; iPhone 16 पर ₹20000 से ज्यादा की भारी छूट!
अगर आप नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन iPhone 17 की बढ़ती कीमतों की खबरों ने आपका बजट हिला दिया है, तो इस वक्त iPhone 16 आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन बन सकता है।
खास बात यह है कि Flipkart ने Black Friday Sale के दौरान इस मॉडल पर भारी छूट दे दी है, जिससे फोन की कीमत सीधे 20 हजार रुपये से ज्यादा नीचे आ गई है। यानी आपको प्रीमियम iPhone एक्सपीरियंस, लेकिन खर्च काफी कम मिलेगा।

Apple iPhone 16 की कीमत में बड़ी कटौती
Flipkart की Black Friday Deal के तहत iPhone 16 (8GB+128GB) अब Rs 58,999 में उपलब्ध है, जबकि इसकी असली कीमत Rs 79,900 है। यह सीधा Rs 20,901 की बचत है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड पर Rs 1,000 कैशबैक भी मिल रहा है, जिससे डील और आकर्षक बन जाती है।
फोन पांच रंगों Black, Pink, Teal, White और Ultramarine में उपलब्ध है। iPhone 17 की संभावित प्राइस हाइक और स्टॉक की कमी की चर्चाओं के बीच यह डील उन यूज़र्स के लिए सही मौका है जो कम दाम में फ्लैगशिप परफॉर्मेंस चाहते हैं।
iPhone 16 के फीचर्स
शानदार परफॉर्मेंस के लिए A18 चिपसेट
iPhone 16 में Apple का नया A18 प्रोसेसर मिलता है, जो 5-core GPU के साथ आता है। यह चिपसेट गेमिंग, मल्टीटास्किंग और फोटोग्राफी जैसे टास्क को बेहद स्मूद तरीके से संभालता है।
फोन में 6.1-इंच का Super Retina XDR OLED पैनल मिलता है, जिसमें 2000 nits peak brightness, Ceramic Shield प्रोटेक्शन, MOHS level 4 hardness और डिस्प्ले इंडोर/आउटडोर दोनों जगह बेहतरीन विज़िबिलिटी देता है।
डुअल-कैमरा सेटअप
iPhone 16 में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप है, इसमें 48MP प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ) और 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस (120° FoV) मिल रहा है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जिसमें Apple की उन्नत computational photography तकनीक शामिल है।
बैटरी और चार्जिंग
फोन में 3561mAh बैटरी दी गई है, जो बेहतर बैकअप देती है। इसके साथ मिलता है, 25W MagSafe वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, फास्ट वायर्ड चार्जिंग और iPhone 16 रोज़मर्रा की जरूरतें बिना दिक्कत पूरा करता है।
अन्य फीचर्स में Face ID, Emergency SOS, Proximity, Barometer, Gyro Sensor और iOS 18 सपोर्ट के साथ लंबे समय तक अपडेट मिलता है।
क्या यह डील खरीदने लायक है?
अगर आप iPhone 17 की संभावित बढ़ी कीमत से बचना चाहते हैं और कम कीमत में एक प्रीमियम, पावरफुल iPhone चाहते हैं, तो Flipkart की यह Black Friday Deal बेहतरीन विकल्प बन जाती है।
20 हजार रुपये से ज्यादा की छूट और iPhone 16 की फ्लैगशिप परफॉर्मेंस इसे इस समय मार्केट का सबसे वैल्यू-फॉर-मनी iPhone बनाती है।


Click it and Unblock the Notifications