Black Friday Sale 2025: Google Pixel 9 Pro Fold पर 57000 रुपये की छूट, अब फ्लैगशिप फोन को सीधी टक्कर
अगर आप इस बार ब्लैक फ्राइडे डील्स को ध्यान से देख रहे हैं और सोच रहे हैं कि क्या यह एक सही समय है फोल्डेबल फोन पर स्विच करने का, तो Flipkart ने आपकी इस दुविधा को लगभग खत्म कर दिया है। वॉलमार्ट ओन्ड ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने Black Friday Sale 2025 की शुरुआत कर दी है, जो 28 नवंबर तक चलेगी।
इस बार सेल का सबसे बड़ा हाईलाइट है, Google Pixel 9 Pro Fold, जिसे इंडिया में ₹1,72,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन सेल के दौरान इस प्रीमियम फोल्डेबल की कीमत ऐसी गिरावट के साथ सामने आई है कि यह अब सीधे फ्लैगशिप स्लैब फोन को टक्कर देता दिख रहा है।
Flipkart ने इस फोन पर इतनी बड़ी कटौती की है कि सभी ऑफर्स मिलाकर Pixel 9 Pro Fold को 1.20 लाख से भी कम में खरीदा जा सकता है, जो इस प्राइस रेंज में इसे सबसे आकर्षक फोल्डेबल डील बना देता है। अगर आप फोल्डेबल फोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इस लिमिटेड-टाइम ऑफर को जरूर जान लें।

Google Pixel 9 Pro Fold डील
Flipkart ने Pixel 9 Pro Fold की कीमत को सीधे ₹1,19,999 तक स्लैश कर दिया है। इसका मतलब है कि लॉन्च प्राइस से एक ही झटके में 53,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती।
अगर आप Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करेंगे, तो आपको अतिरिक्त ₹4,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके बाद फोन का प्राइस घटकर ₹1,15,999 रह जाता है। यानी कुल मिलाकर आपको ₹57,000 तक की बचत हो सकती है।
इसके अलावा, अगर आप पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करना चाहते हैं तो प्लेटफॉर्म ब्रांड, कंडीशन और मॉडल के आधार पर ₹68,050 तक की एक्सचेंज वैल्यू दे रहा है। अगर आपका पुराना फोन हाई-एंड कैटेगरी का है, तो इसकी कीमत और कम हो सकती है।
यह डील फिलहाल फोल्डेबल फोन सेगमेंट की सबसे आक्रामक कीमतों में से एक है और Google के इस प्रीमियम डिवाइस को काफी आकर्षक बनाती है।
Google Pixel 9 Pro Fold के स्पेसिफिकेशंस
Pixel 9 Pro Fold उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो मल्टीटास्किंग, AI फीचर्स और प्रीमियम डिज़ाइन का कॉम्बिनेशन चाहते हैं।
डिस्प्ले
- बाहर की तरफ 6.3-इंच का OLED कवर डिस्प्ले
- अंदर 8-इंच का बड़ा OLED फोल्डेबल पैनल
- दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट
- Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन
दोनों डिस्प्ले ब्राइटनेस, कलर एक्यूरेसी और स्मूथ स्क्रॉलिंग में खासकर कंटेंट क्रिएटर्स और मल्टीटास्कर्स के लिए शानदार परफॉर्मेंस देते हैं।
परफॉर्मेंस और बैटरी
फोन को पावर देता है Google Tensor G4 चिपसेट, जो खासतौर पर AI-हेवी वर्कलोड के लिए डिजाइन किया गया है। यह प्रोसेसर Google के ऑन-डिवाइस AI फीचर्स के साथ बेहतरीन तरीके से काम करता है।
- 4650 mAh बैटरी
- 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Google का दावा है कि यह पूरे दिन की बैटरी लाइफ आसानी से देता है, और Tensor G4 की वजह से कई AI फीचर्स बैकग्राउंड में भी आसानी से रन होते रहते हैं।
AI फीचर्स
Pixel 9 Pro Fold में Google के नए AI टूल्स शामिल हैं:
- Add Me
- Magic List
- Pixel Studio
- Auto Frame
- Cinematic फोटो/वीडियो टूल्स
ये टूल्स कंटेंट क्रिएटर्स, बिजनेस यूज़र्स और सोशल मीडिया यूज़र्स के लिए काफी उपयोगी हैं।
कैमरा सिस्टम
- 48MP प्राइमरी कैमरा
- 10.5MP अल्ट्रावाइड
- 10.8MP टेलीफोटो
फोन में दो फ्रंट कैमरे भी दिए गए हैं, एक फोल्ड मोड के लिए और दूसरा अनफोल्ड मोड के लिए। Pixel सीरीज़ की तरह कैमरा क्वालिटी बेहद शार्प और नेचुरल आउटपुट देती है।
कलर ऑप्शंस
फोन दो कलर में उपलब्ध है।
- Obsidian
- Porcelain
क्या यह डील वर्थ है?
अगर आप एक प्रीमियम फोल्डेबल पर स्विच करना चाह रहे हैं और Samsung या OnePlus जैसे ब्रांड्स के ऑप्शंस को देख रहे हैं, तो यह Pixel 9 Pro Fold की कीमत में हुआ बड़ा गिरावट गेम-चेंजर साबित हो सकता है। AI फीचर पैकिंग, दमदार कैमरा, प्रीमियम बिल्ड और स्टॉक एंड्रॉयड का क्लीन एक्सपीरियंस इसे इस प्राइस पर बेहद वैल्यू-फॉर-मनी बनाता है।


Click it and Unblock the Notifications