भारत में खत्म नहीं हुआ शॉपिंग फीवर! Flipkart ला रहा है Buy Buy 2025 Sale, स्मार्टफोन्स पर मिलेगी भारी छूट
Black Friday भले ही खत्म हो चुका हो, लेकिन भारत में फेस्टिव शॉपिंग का जोश अभी भी बना हुआ है। यही वजह है कि Flipkart अब अपने अगले बड़े सेल इवेंट Buy Buy 2025 Sale की तैयारी में जुट गया है।
कंपनी की ओर से कन्फर्म किया गया है कि यह सेल 5 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक चलेगी। छह दिनों तक यूजर्स को स्मार्टफोन, लैपटॉप, ऑडियो प्रोडक्ट्स और कई टेक गैजेट्स पर धमाकेदार ऑफर्स मिलने वाले हैं। अगर आप साल खत्म होने से पहले कोई नया डिवाइस खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये मौका बिल्कुल मिस न करें।

बेस्ट स्मार्टफोन डील्स
Flipkart ने सोशल प्लेटफॉर्म X पर अपनी दो सबसे बड़ी स्मार्टफोन डील्स टीज़ की हैं, जिनमें Apple और Samsung के फ़ोन्स पर भारी डिस्काउंट शामिल है।
iPhone 16
- ऑफर प्राइस: ₹55,999
- मौजूदा कीमत: ₹69,900
- ₹14,000 का फायदा।
Samsung Galaxy S24 (Snapdragon 8 Gen 3)
- ऑफर प्राइस: ₹40,999
- लिस्टिंग प्राइस: ₹74,999
- इतने बड़े डिस्काउंट पर Galaxy S24 को खरीदना किसी जैकपॉट से कम नहीं होगा।
Nothing Phone 3 सीरीज पर भी जबरदस्त प्राइस कट
लंदन बेस्ड कंपनी Nothing ने कन्फर्म किया है कि Phone 3 सीरीज पर भारी छूट मिलने वाली है। ऑफर्स इस तरह होंगे।
- Nothing Phone 3: ₹49,999
- Nothing Phone 3a Pro: ₹26,999
- Phone 3a और CMF Phone 2 Pro पर भी आकर्षक ऑफर मिलेंगे।
बजट स्मार्टफोन्स पर तगड़ा ऑफर
जो यूजर्स एंट्री-लेवल या मिड-रेंज फोन खरीदना चाहते हैं, उनके लिए भी कई डील्स मौजूद रहेंगी।
- Poco M7 Plus 5G: ₹10,999 (₹15,999 से कम)
- Vivo T4x 5G: ₹13,499 (MRP ₹14,499)
- Oppo K13x 5G: ₹10,499 (₹15,999 से कम)
बैंक डिस्काउंट और अर्ली एक्सेस
Flipkart ने बताया है कि सेल के दौरान चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर अतिरिक्त डिस्काउंट और कैशबैक मिलेगा। हालांकि पार्टनर बैंकों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन पिछले पैटर्न को देखते हुए HDFC, SBI और ICICI बैंक ऑफर्स की काफी उम्मीद है।
- Flipkart Black, VIP और Plus यूजर्स को 24 घंटे का अर्ली एक्सेस मिलेगा।
- हर दिन शाम 5 बजे से 7 बजे तक एक्स्ट्रा डिस्काउंट का बाजार लगेगा।
- इसे Flash Deal Window कहा जा सकता है।
क्यों है यह सेल खास?
- महंगे फ्लैगशिप स्मार्टफोन सबसे कम कीमत पर
- बजट और मिड-रेंज यूजर्स के लिए भरपूर विकल्प बैंक ऑफर्स
- एक्स्ट्रा कैशबैक और एक्सचेंज बोनस और
Flipkart Buy Buy 2025 Sale टेक लवर्स के लिए साल की आखिरी बड़ी डील बनकर सामने आने वाली है। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह सेल iPhone 16, Galaxy S24 और Nothing Phone 3 जैसे डिवाइसेज़ को बेहद किफायती कीमत पर घर लाने का शानदार मौका है।


Click it and Unblock the Notifications








