Home
Mobile

जल्दी करें, Google Pixel का 82,999 रुपये वाला फोन अब मात्र 36,499 रुपये में उपलब्ध, जानें ऑफर

अगर आप भी Google Pixel का नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन ज्यादा बजट होने के कारण लिए इसे नहीं खरीद पा रहे हैं, तो आपके लिए ये एक शानदार मौका हो सकता है।

वर्तमान में आप Google Pixel के 82,999 रुपये वाले फोन को 40,000 रुपये से भी कम कीमत में अपने घर ला सकेंगे। यानी कि गूगल का यह प्रीमियम फोन ग्राहकों को मिड-रेंज सेगमेंट में ही खरीदने का मौका मिल रहा है। तो आइए आगे इस फोन के मॉडल, नई कीमत, ऑफर्स से लेकर उपलब्धता तक की डिटेल्स जानते हैं।

Google Pixel के इस प्रीमियम फोन पर पाएं बंपर छूट, जानें ऑफर

दरअसल ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart पर Diwali Sale 2024 शुरू हो चुका है। जिसमें स्मार्टफोन सहित कई अन्य प्रोडक्ट्स पर बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर किए जा रहे हैं।

वहीं अगर स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली बेस्ट डील की बात करें तो इस लिस्ट में Google Pixel 8 का भी नाम शामिल है। गूगल पिक्सल 8 के 256GB वाले वेरिएंट भारी भरकम छूट के साथ उपलब्ध कराया गया है।

Google Pixel 8 ऑफर- आपको बता दें, Google Pixel 8 के 256GB वाले वेरिएंट की लॉन्च के वक्त कीमत 82,999 रुपये थी। लेकिन Flipkart Diwali Sale सेल में यह फोन मात्र 42,999 रुपये की कीमत पर लिस्टेड है। यानि कि, बिना किसी डिस्काउंट इसे आधी कीमत में खरीदा जा सकता है।

वहीं अगर आप SBI बैंक कार्ड की मदद से इसकी खरीदारी करते हैं, तो आपको 10% तक का अन्य डिस्काउंट मिलेगा। जिसके बाद आप इसके हेजल कलर वेरिएंट को ऑफर्स के साथ महज 36,499 रुपये में खरीद सकेंगे। इसके अलावा इसके अन्य वेरिएंट पर भी कई डिस्काउंट मिल रहा है।

Google Pixel 8 स्पेक्स- गूगल पिक्सल 8 में आपको 6.2 इंच की OLED डिस्प्ले है, जो FHD Plus रेजॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में T3 चिपसेट शामिल किया गया है, जो Titan M2 सिक्योरिटी चिप के साथ आती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP और सेकेंडरी कैमरा 12MP का है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए इसमें 10.5MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए इसमें 4575mAh की बैटरी शामिल की गई है, जो 27W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart Diwali Sale 2024 How To Buy Google Pixel 8 under rs. 40000 know offer details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X