Home
Mobile

Big Billion Days पर iPhone डील्स को लेकर बवाल, फ्लिपकार्ट पर उठे सवाल

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ 2025 की शुरुआत आज से आम कस्टमर्स के लिए हो चुकी है और चारों तरफ ऑफर्स को लेकर जबरदस्त चर्चा है। इस सेल ने iPhone 16 और iPhone 16 Pro पर दिए जा रहे भारी डिस्काउंट्स को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। लेकिन अब इस उत्साह के बीच ग्राहकों की शिकायतों ने नया मोड़ ले लिया है।

कई यूजर्स का कहना है कि फ्लिपकार्ट उनके iPhone ऑर्डर कैंसिल कर रहा है, जिससे खरीददारों में गुस्सा और निराशा दोनों देखने को मिल रही है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Flipkart Big Billion Days पर iPhone डील्स को लेकर बवाल

क्या था असली ऑफर?

फ्लिपकार्ट ने दावा किया था कि बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान iPhone 16 (128GB वेरिएंट) केवल ₹51,999 में उपलब्ध होगा। वहीं iPhone 16 Pro (128GB स्टोरेज) की कीमत को घटाकर ₹69,999 कर दिया गया था। ये ऑफर ग्राहकों के लिए बेहद आकर्षक थे क्योंकि इतने बड़े डिस्काउंट पर iPhone मिलना वाकई चौंकाने वाला सौदा था।

इसी वजह से आधी रात से ही हजारों कस्टमर्स ने वेबसाइट और ऐप पर जाकर iPhone बुक करने की कोशिश की। लेकिन जैसे-जैसे ऑर्डर कैंसिल होने की शिकायतें सामने आईं, ग्राहकों का भरोसा डगमगाने लगा।

क्यों नाराज हैं ग्राहक ?

शुरुआती एक्सेस मिलने के बाद जैसे ही लोगों ने iPhone खरीदा, कई यूजर्स को अगले ही दिन ईमेल या ऐप नोटिफिकेशन से पता चला कि उनका ऑर्डर बिना किसी कारण बताए कैंसिल कर दिया गया है।

एक यूजर ने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि उसने रात को iPhone 16 और iPhone 16 Pro दोनों का ऑर्डर किया, लेकिन सुबह उठकर देखा तो दोनों ऑर्डर कैंसिल हो चुके थे। दूसरे ग्राहक ने बताया कि उसके तीन फुल-पेमेंट किए गए ऑर्डर केवल चार घंटे में कैंसिल कर दिए गए। उसने इस सेल को "स्कैम" तक कह दिया।

कुछ ग्राहकों का कहना है कि उनका ऑर्डर शिप तो हो गया था, लेकिन डिलीवरी की कोई अपडेट अब तक नहीं मिल रही। इन घटनाओं से ग्राहकों में यह सवाल उठने लगा है कि कहीं फ्लिपकार्ट ने सिर्फ एंगेजमेंट और ट्रैफिक बढ़ाने के लिए iPhone डील्स का इस्तेमाल तो नहीं किया।

फ्लिपकार्ट ने क्या कहा?

अब तक फ्लिपकार्ट की ओर से इस पूरे विवाद पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जबकि ग्राहकों की शिकायतें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं और '#FlipkartScam' जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे हैं।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से ग्राहकों को हमेशा पारदर्शिता और भरोसे की उम्मीद रहती है। लेकिन इस बार कैंसिलेशन ने उस भरोसे को झटका दिया है। साथ ही, इस मामले ने फ्लिपकार्ट के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी Amazon के लिए भी अप्रत्यक्ष रूप से फायदा पहुंचाया है, जिसने ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के तहत iPhone 15 समेत कई डिवाइस पर आकर्षक ऑफर्स दिए हैं।

फिलहाल ग्राहकों के पास इंतजार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। अगर फ्लिपकार्ट जल्द ही इस मुद्दे पर सफाई नहीं देता, तो यह मामला कंपनी की साख पर असर डाल सकता है। iPhone डील्स ने ग्राहकों को लुभाया जरूर, लेकिन ऑर्डर कैंसिलेशन ने इस खुशी को नाराज़गी में बदल दिया है। अब देखना यह होगा कि कंपनी स्थिति को संभालने के लिए क्या कदम उठाती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X