Home
Mobile

Flipkart Freedom Sale 2025 में Google Pixel 9 सीरीज पर मिल रहा धमाकेदार डिस्काउंट; लेकिन क्या इसे खरीदना सही?

Google Pixel 9 Price Drop: भारत में 1 अगस्त से 8 अगस्त तक चल रही फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल 2025 स्मार्टफोन खरीदारों के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं है। खासकर उन लोगों के लिए जो अपने लिए कम कीमत में एक प्रीमियम फोन चाहते हैं। अगर आप Google Pixel सीरीज पर नज़र बनाए हुए थे, तो आपके लिए खास मौका है। इस सेल में Pixel 9 और Pixel 9 Pro पर भारी छूट मिल रही है।

खास बात ये हैं कि यह डिस्काउंट Pixel 10 सीरीज लॉन्च से ठीक पहले आया है, यानी यह मौका आपको पैसे बचाने के साथ-साथ अपग्रेड स्ट्रैटेजी पर भी सोचने का मौका देता है। आइए इस ऑफर के बारे में जानते हैं।

Google Pixel 9 सीरीज हुई सस्ती; क्या इसे खरीदना होगा सही?

Pixel 9 और Pixel 9 Pro पर ऑफर्स

Pixel 9 को इस सेल के दौरान 64,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत 79,999 रुपये है। यानी आपको 15,000 रुपये की सीधी छूट मिल रही है।

Pixel 9 Pro की बात करें तो इसे 1,09,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन इसकी सेल प्राइस 89,999 रुपये है। इसका मतलब है कि आपको 20,000 रुपये की छूट मिल रही है।


Pixel 9 के फीचर्स

  • Pixel 9 में 6.3-इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले मिलता है।
  • इसे 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स ब्राइटनेस के साथ जोड़ा गया है।
  • यह Google Tensor G4 चिप पर चलता है और 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट का वादा करता है।
  • कैमरा सेटअप में 50MP मेन + 48MP अल्ट्रा-वाइड है, साथ ही 10.5MP फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
  • इस फोन में आपको 4700mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Pixel 9 Pro के फीचर्स

  • Pixel 9 Pro में6.3-इंच LTPO OLED डिस्प्ले है।
  • इसे 3000 निट्स ब्राइटनेस के साथ पेश किया गया है।
  • इसमें 50MP मेन + 48MP अल्ट्रा-वाइड + 48MP टेलीफोटो 5x ऑप्टिकल जूम मिलता है।
  • सेल्फी के लिए 42MP फ्रंट कैमरा है।

क्या ये Pixel 9 खरीदने का सही समय है?

ज्यादातर लोग इस डिस्काउंट को देखकर तुरंत खरीदारी के लिए दौड़ेंगे, लेकिन जल्द ही Pixel 10 सीरीज मार्केट में एंट्री लेने वाली है। अगस्त के आखिर में लॉन्च होने वाली नई सीरीज आने के बाद Pixel 9 की कीमत और गिर सकती है। इसके अलावा Pixel 10 में अपग्रेडेड AI फीचर्स और कैमरा इनोवेशन मिल सकते हैं। Google का 7 साल का अपडेट प्रॉमिस दोनों सीरीज पर लागू है, इसलिए लंबे समय तक सपोर्ट मिलेगा।

इसका मतलब है कि अगर आपका बजट टाइट है और तुरंत अपग्रेड चाहिए, तो Pixel 9 और Pixel 9 Pro एक शानदार डील हैं। लेकिन अगर आप टेक के नए फीचर्स के दीवाने हैं और कुछ हफ्ते इंतजार कर सकते हैं, तो Pixel 10 सीरीज आपके पैसों का बेहतर इस्तेमाल हो सकता है।

फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल 2025 ने पिक्सल 9 सीरीज़ को उन लोगों के लिए सुपर वैल्यू डील बना दिया है जो क्वालिटी कैमरा, प्रीमियम डिजाइन और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहते हैं। लेकिन असली स्मार्ट चाल वही होगी जो डिस्काउंट और अपकमिंग लॉन्च दोनों को ध्यान में रखकर खरीदी करे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart Freedom Sale 2025 Massive Discounts on Google Pixel 9 and 9 Pro Ahead of Pixel 10 Launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X