Home
Mobile

iPhone 14 पर अब तक की सबसे बड़ी छूट; चेक करें फीचर्स, डील और ऑफर्स

iPhone 14 price drop: भारत में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) अपनी फ्रीडम सेल (Freedom Sale) लेकर आया है, जहां कई स्मार्टफोन और गैजेट्स पर भारी छूट दी जा रही है। इस सेल का सबसे बड़ा आकर्षण iPhone 14 पर मिल रही जबरदस्त प्राइस कट है। एपल का यह फोन, जो साल 2022 में लॉन्च हुआ था, अब अपने लॉन्च प्राइस से करीब 30,000 रुपये सस्ता मिल रहा है।

यह ऑफर 13 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगा, यानी इस अवधि में ग्राहक iPhone 14 को बेहद किफायती दाम पर खरीद सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone 14 पर अब तक की सबसे बड़ी छूट

iPhone 14 पर बड़ी कीमत कटौती

Apple ने iPhone 14 को भारत में 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। लेकिन अब यह मॉडल काफी सस्ता हो गया है। सामान्य तौर पर यह फोन ₹59,900 में मिल रहा है, लेकिन फ्लिपकार्ट की फ्रीडम सेल में इसकी शुरुआती कीमत ₹52,990 कर दी गई है।

इतना ही नहीं, अगर आप बैंक ऑफर का फायदा उठाते हैं, तो आपको ₹4,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। यानी iPhone 14 को आप लगभग ₹31,000 तक सस्ता घर ला सकते हैं।

इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर और अलग-अलग बैंक डिस्काउंट का लाभ उठाकर इसकी कीमत और भी कम की जा सकती है। फ्लिपकार्ट पर iPhone 14 खरीदने के लिए आसान EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है, जिसकी शुरुआत सिर्फ ₹1,863 प्रति माह से होती है।

iPhone 14 के स्टोरेज वेरिएंट्स और कीमत

फ्लिपकार्ट की सेल में iPhone 14 तीन स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। इसके 128GB वेरिएंट की कीमत 52,990 रुपये है , जिसमें बैंक ऑफर भी शामिल है।
इसके अलावा 256GB वेरिएंट भी डिस्काउंटेड प्राइस पर उपलब्ध है। इस तरह ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के अनुसार iPhone 14 चुनने का मौका मिल रहा है।

iPhone 14 के फीचर्स

भले ही iPhone 14 अब दो साल पुराना मॉडल है, लेकिन इसके फीचर्स आज भी प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी में इसे मजबूत बनाए रखते हैं।

  • डिस्प्ले: 6.1-इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले, जिसमें पारंपरिक नॉच डिजाइन है।
  • प्रोसेसर: इसमें A15 Bionic चिप है, जो आज भी पावरफुल परफॉर्मेंस देता है।
  • कैमरा: पीछे की ओर डुअल कैमरा सेटअप - 12MP + 12MP, और फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा है।
  • स्टोरेज: इसमे 128GB, 256GB और 512GB वेरिएंट्स मिलता है।
  • RAM और OS: 6GB RAM के साथ iOS 16 (जो अब iOS 18 तक अपग्रेड किया जा सकता है)।

iPhone 14 में डॉल्बी विजन सपोर्ट, सिनेमैटिक मोड और बेहतरीन वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर्स भी मिलते हैं, जो इसे कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक शानदार विकल्प बनाते हैं।

iPhone 17 लॉन्च से पहले क्यों हो रही छूट?

Apple सितंबर में अपनी नई iPhone 17 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। यही वजह है कि पुराने मॉडल्स जैसे iPhone 14 और iPhone 15 पर कीमतों में बड़ी कटौती देखने को मिल रही है। कंपनी का मकसद है कि नए मॉडल आने से पहले ज्यादा से ज्यादा ग्राहक पुराने मॉडल खरीदें।

भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में iPhone की बड़ी मांग है और इस तरह के ऑफर्स ग्राहकों को किफायती कीमत पर iPhone अपनाने का मौका देते हैं।

कमाल का है मौका

फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल उन ग्राहकों के लिए सुनहरा मौका लेकर आई है जो लंबे समय से iPhone लेने का सोच रहे थे। iPhone 14 अब तक की सबसे बड़ी कीमत कटौती के साथ मिल रहा है, जिसमें बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाकर इसे और भी सस्ते में खरीदा जा सकता है।

अगर आप प्रीमियम कैमरा, पावरफुल परफॉर्मेंस और ऐप्पल इकोसिस्टम का अनुभव चाहते हैं, तो यह समय iPhone 14 खरीदने के लिए सबसे सही साबित हो सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart Freedom Sale iPhone 14 Price Drops by ₹30,000, Now Available at Just ₹52,990
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X