Flipkart Independence Day Sale 2025: स्मार्टफोन, टीवी और गैजेट्स पर मिलेगी भारी छूट, जानें ऑफर्स और बैंक डील्स
Flipkart Independence Day Sale 2025: भारत में ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart एक बार फिर अपना फेमस Independence Day Sale 2025 लेकर आ रहा है। हर साल की तरह इस बार भी यह सेल कस्टमर्स के लिए जबरदस्त डिस्काउंट्स और ऑफर्स लेकर आई है। ऐसे अगर आप लंबे समय से किसी स्मार्टफोन, गैजेट, टीवी या लैपटॉप पर नज़र गड़ाए बैठे हैं, तो ये पांच दिन आपके लिए सुनहरा मौका साबित हो सकते हैं।
इस सेल के दौरान टॉप स्मार्टफोन ब्रांड्स जैसे Apple, Samsung, Realme और Google Pixel पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा अन्य स्मार्ट डिवाइस और गैजेट भी प्लेटफॉर्म पर भारी डिस्काउंट पर उपलब्ध है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

सेल की तारीख और समय
Flipkart Independence Day Sale 2025 की शुरुआत 13 अगस्त 2025 को रात 12:00 बजे से होगी और यह 17 अगस्त 2025 तक लाइव रहेगी। यानी कस्टमर्स को पूरे पांच दिन का समय मिलेगा, जिसमें वे अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स पर बेहतरीन डील्स पा सकते हैं।
इस दौरान Flipkart हर कैटेगरी खासतौर पर इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्टफोन्स में भारी छूट देने की प्लानिंग कर रहा है।
बैंक डिस्काउंट और स्पेशल ऑफर्स
इसके साथ ही आपको कई शानदार बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट मिल सकते हैं। इस बार Flipkart ने बैंक डिस्काउंट के लिए Canara Bank के साथ पार्टनरशिप की है। ऐसे में Canara Bank डेबिट/क्रेडिट कार्ड यूज़र्स को10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा ।
इसके अलावा, Flipkart कुछ स्मार्टफोन्स और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर लॉन्च ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस भी दे रहा है। इस लिस्ट में हाल ही में लॉन्च हुआ Oppo K13 5G भी शामिल है, जो लॉन्च प्राइस पर 2,000 रुपये की सीधी छूट के साथ उपलब्ध होगा।
स्मार्टफोन पर धमाकेदार डील्स
Flipkart Independence Day Sale 2025 में स्मार्टफोन कैटेगरी में कई बड़े ब्रांड्स के फ्लैगशिप और मिड-रेंज मॉडल्स पर जबरदस्त ऑफर्स मिलेंगे।
- इस लिस्ट में iPhone 16 सीरीज शामिल है, जो Apple के लेटेस्ट मॉडल्स है और उनकी कीमत में बड़ी कीमत कटौती की जा रही है।
- इसके अलावा Samsung Galaxy S24 FE और Galaxy S24 पर भी स्पेशल डिस्काउंट मिल रहा है।
- प्रीमियम डिजाइन और परफॉर्मेंस वाला फोन Nothing Phone 2 Pro को भी कम कीमत पर लिस्ट किया गया है।
- फोटोग्राफी और गेमिंग प्रेमियों के लिए Vivo T4 पर बेहतरीन ऑफर दिया जा रहा है।
- अगर बजट सेगमेंट में बेहतरीन ऑप्शन चाहते हैं तो इस सेल में Motorola G45 और भी सस्ता हो गया है।
टीवी, लैपटॉप और गैजेट्स पर छूट
Flipkart सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, हेडफोन्स, स्मार्टवॉच, और होम अप्लायंसेज पर भी बेहतरीन ऑफर्स देने वाला है।
- 32 इंच से लेकर 65 इंच तक के 4K और QLED टीवी पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।
- इसके अलावा गेमिंग और स्टूडेंट लैपटॉप्स दोनों कैटेगरी में कीमतों में बड़ी कटौती देखने को मिलेगी।
- स्मार्टवॉच और इयरबड्स बंडल ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होंगे।
क्यों है खास यह सेल?
Independence Day Sale, Flipkart की साल की सबसे बड़ी सेल्स में से एक है। इसके अलावा ये त्योहार से पहले खरीदारी करने का सही मौका है। साथ ही इस सेल के दौरान नए लॉन्च हुए प्रोडक्ट्स पर भी ऑफर्स मिलता है। कस्टमर्स आसान EMI ऑप्शंस और एक्सचेंज ऑफर्स से और भी बचत कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस बार सेल का टाइमिंग ऐसा है कि यूजर्स को सेल शुरू होने से पहले ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
शॉपिंग टिप्स
- अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स को पहले से लिस्ट में सेव करें और विश लिस्ट बनाएं।
- बैंक कार्ड तैयार रखें, ताकि पेमेंट के समय तुरंत डिस्काउंट मिल सके।
- पहले दिन जल्दी खरीदें, क्योंकि कई डील्स लिमिटेड स्टॉक में होंगी।
अगर आप इस साल Independence Day पर कोई नया स्मार्टफोन, टीवी या गैजेट लेने की सोच रहे हैं, तो Flipkart की यह सेल आपके लिए परफेक्ट मौका है। 13 अगस्त से 17 अगस्त 2025 तक चलने वाली इस सेल में आपको स्मार्ट डील्स, बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ अपनी पसंद का प्रोडक्ट बेहद किफायती दाम पर मिल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








