iPhone 13 पर Flipkart दे रहा 23,000 का डिस्काउंट! जल्दी करें

Apple iPhone खरीदना अक्सर कुछ लोगों के लिए एक बड़ी बात लगती है। इसलिए, हम किसी ऑफर के आने का इंतजार करते हैं और अक्सर इसे थोड़ा किफायती बनाने के लिए, ई-कॉमर्स वेबसाइटें इन डिवाइस पर पर रोमांचक ऑफर लेकर आती रहती हैं। जी हां Flipkart Apple iPhone 13 पर डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज ऑफर दे रही है, जिसकी कीमत 69900 रुपये है। 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले, A15 बायोनिक चिप और एक डुअल रियर कैमरा सेटअप वाले इस iPhone का फायदा उठाया जा सकता है। चलिए जानते हैं इसे कैसे कम कीमत पर खरीद सकते हैं।
Apple iPhone 13 पर मिल रहा डिस्काउंट
बता दें कि फ्लिपकार्ट पर iPhone 13 का 128GB वेरिएंट 11% के डिस्काउंट के साथ 61,999 रुपये में मौजूद है। वहीं 256GB वैरिएंट पर 9% का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे फोन की कीमत 71,999 रुपये हो जाती है। जबकि 512GB वेरिएंट की कीमत 15% के डिस्काउंट के साथ 83,999 रुपये है। इसलिए, आप अपने बजट के आधार पर iPhone 13 के किसी भी वेरिएंट को कम कीमत पर खरीद सकते हैं।
Apple iPhone 13 पर एक्सचेंज और बैक ऑफर
अगर आप एक्सचेंज ऑफर लेते हैं तो iPhone 13 की कीमत और भी कम हो सकती हैं। हालांकि, फोन को एक्सचेंज ऑफर के तहत पाने के लिए आपके पास एक पुराना स्मार्टफोन होना चाहिए जो बेस्ट क्वालिटी में हो, तो आपका पुराना स्मार्टफोन आपके नये फोन के तीनों स्टोरेज वेरिएंट पर 23,000 रुपये तक की कटौती कर सकता है। लेकिन, यह ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज पर कीमत में कमी आपके द्वारा एक्सचेंज किए जा रहे फोन के मॉडल पर निर्भर करेगी।

डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर की मदद से फोन के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये तक कम हो सकती है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट iPhone 13 के तीनों स्टोरेज वेरिएंट पर बैंक ऑफर्स भी दे रहा है।
कैसे पाए Apple iPhone 13 के प्राइस ड्रॉप ऑफर का फायदा
स्टेप -1
सबसे पहले Flipkart पर जाएं और iPhone 13 सर्च करें।
स्टेप - 2
अब आप जिस फोन को खरीदना चाहते हैं उसका स्टोरेज और कलर वेरिएंट सेलेक्ट करें।
स्टेप - 3
अगर आपके पास एक्सचेंज करने के लिए पुराना फोन है, तो 'Buy with Exchange' पर क्लिक करें।
स्टेप - 4
अब Buy Now पर क्लिक करें और अपना ऑर्डर देने के लिए पेमेंट करें। पेमेंट करते समय आप बैंक ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








