वैलेंटाइन डे स्पेशल: Flipkart दे रहा स्मार्टफोन्स पर बेहतरीन ऑफर, जल्दी करें
Flipkart हाल ही में मोबाइल बोनांजा नाम से एक सेल पेश किया है। वैलेंटाइन डे के इस मौके पर आयोजित होने वाली इस सेल में स्मार्टफोन पर भारी छूट की घोषणा की गई है।
सेल शुरू हो चुकी है और 15 फरवरी तक जारी रहेगी। कई स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। Motorola, Vivo, Samsung और Realme स्मार्टफोन पर डिस्काउंट का लाभ उठाया जा सकता है।

Moto G24 स्मार्टफोन: हाल ही में लॉन्च हुए Moto G24 पावर स्मार्टफोन को Flipkart मोबाइल बोनांजा सेल 2024 में खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन में 6.56 इंच का एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा है। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा और इसमें 6000mAh की बैटरी है। इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर सेटअप है। इस स्मार्टफोन को 8,249 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Realme 12 Pro Plus 5G : इस स्मार्टफोन को 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Realme 12 Pro Plus स्मार्टफोन में 6.7 इंच OLED कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट, 950 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस मिल जाता है। हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 सीपीयू और एडेनो 710 चिपसेट पर चलता है।

इसमें Android 14 बेस्ड Realme UI 5.0 OS है। इसके अलावा हैंडसेट में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है। यह स्मार्टफोन 8GB रैम + 256GB इंटरनल स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है।
Realme 12 Pro Plus स्मार्टफोन में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50MP का मुख्य कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 64MP का टेलीफोटो कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का कैमरा है।

इन फोन पर भी ऑफर : इन दोनों स्मार्टफोन के साथ Motorola Edge Neo 40 हैंडसेट को बैंक ऑफर के साथ 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Vivo T2 Pro 5G स्मार्टफोन को 21999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी S21 SE मॉडल को 28,999 रुपये में लिया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







