iPhone 14 पर फ्लिपकार्ट दे रहा 12,000 रुपये तक का डिस्काउंट, चेक करें डील

Apple इस समय अपने सभी फोन पर ऑफर पेश कर रहा है। iPhone 14 फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर चल रही बिग बचत धमाल सेल के दौरान 11,901 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जी हां मौजूदा समय में 71,999 रुपये में मिल रहा है, वहीं खरीदारों को इस फोन पर बैंक ऑफर भी मिल रहा है। यह ऑफर 128GB और 256GB इंटरनल स्टोरेज दोनों ऑप्शनो के लिए लागू है।
iPhone 14 पर Flipkart दे रहा बेस्ट डील
फ्लिपकार्ट पर, iPhone 14 71,999 रुपये में सेल किया जा रहा है। कस्टमर को एचडीएफसी बैंक कार्ड क्रेडिट और 4,000 रुपये तक के डेबिट पर बैंक ऑफर भी मिलेंगे। इसके अलावा, खरीदारों को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5 % तक का कैशबैक भी मिलेगा। वहीं ऑफर्स लागू करने के बाद, 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 67,999 रुपये हो जाएगी, जबकि हाई-एंड वेरिएंट की कीमत आपको 77,999 रुपये होगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खरीदार एक्सचेंज ऑफर का ऑप्शन भी चुन सकते हैं, जहां वे मॉडल के आधार पर पुराने स्मार्टफोन पर 23,000 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर पा सकते हैं। अगर आपका पुराना हैंडसेट आईफोन है, तो आपको एंड्रॉइड स्मार्टफोन की तुलना में बेहतर एक्सचेंज ऑफर मिलेगा।

Apple iPhone 14 स्पेसिफिकेसन
iPhone 14 में 6.1 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले है और यह A15 बायोनिक चिपसेट पर बेस्ड है। स्मार्टफोन लेटेस्ट आईओएस 16 वर्जन पर चलता है। फोटोग्राफी की बात करें तो, यह पीछे की तरफ डुअल 12MP कैमरा सिस्टम के साथ आता है। Apple iPhone 14 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में मौजूद है। आईफोन ब्लैक, व्हाइट, पिंक, रेड और ब्लू कलर में आता है।
Apple ने हाल ही में अपना सेकेंड-जेन होमपॉड 32,900 रुपये में लॉन्च किया है। यह अब भारत में एप्पल के ऑनलाइन स्टोर पर मिडनाइट और व्हाइट कलर वेरिएंट में खरीदने के लिए मौजूद है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो 5,742 रुपये की महीने की ईएमआई का पेमेंट करके सेकेंंड जनरेशन के होमपॉड को भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी नए होमपॉड की खरीद पर सभी खरीदारों को छ: महीने का एप्पल म्यूजिक सब्सक्रिप्शन दे रही है।
Apple HomePod अपनी S7 चिप पर बेस्ड है और यह 4-इंच हाई-एक्सर्सन वूफर के साथ आता है, इसमें एक पावरफुल मोटर दिया गया है जो 20mm डायफ्राम और पांच हॉर्न-लोडेड ट्वीटर पर चलाता है।


Click it and Unblock the Notifications







