Home
Mobile

Flipkart Mega June Bonanza sale: भारत में Apple iPhone 15 की कीमत में भारी कटौती, जानिए नई कीमत, स्पेसिफिकेशन

Apple iPhone 15 Price in India Drops: इस वक्त Apple iPhone 15 की कीमतों में भारी गिरावट आई है। दरअसल ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart पर चल रही Mega June Bonanza सेल में आईफोन लवर्स को Apple iPhone 15 भारी भरकम डिस्काउंट के साथ खरीदने का मिल रहा है। जिसके बाद ग्राहक इस फोन को अब तक के सबसे कम कीमत में ले सकेंगे।

iPhone 15 की कीमतों में कटौती के साथ ही ऑनलाइन रिटेलर्स को एक्सचेंज ऑफर और बैंक कार्ड पर अतिरिक्त छूट भी दिया जा रहा है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत और भी कम हो गई है। तो आइए आगे इसकी नई कीमत और ऑफर्स की डिटेल्स बताते हैं।

Flipkart Mega June Bonanza sale: Apple iPhone 15 की कीमत में कटौती

Flipkart Mega June Bonanza सेल में iPhone 15 की कीमत- भारत में फ्लिपकार्ट सेल के तहत iPhone 15 के 128GB इनबिल्ट स्टोरेज वाले बेस मॉडल कीमत 67,999 रुपये है।

लेकिन एक्सचेंज ऑफर के तहत इस फोन पर 55,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। हालांकि, इस दौरान ग्राहक को एक्सचेंज ऑफर का लाभ लेने के लिए कंपनी की सभी गाइड लाइन्स को पूरा करना होगा।

Flipkart Mega June Bonanza sale: Apple iPhone 15 की कीमत में कटौती

गौरतलब है कि, फ्लिपकार्ट पर iPhone 15 की कीमत पहले अप्रैल में 65,999 रुपये हो गई थी, जो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर हैंडसेट के लिए दूसरी सबसे कम कीमत में गिरावट है।

उस वक्त, फ्लिपकार्ट ने प्लेटफॉर्म पर Google Pay UPI से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी दी थी। iPhone 15 को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और येलो कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

iPhone 15 के स्पेसिफिकेशन- Apple iPhone 15 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED स्क्रीन दी गई है, यह डिस्प्ले नॉच के बजाय Apple के डायनेमिक आइलैंड से लैस पहला नॉन प्रो मॉडल है। यह फोन iOS 17 पर संचालित होता है। जिसमें कंपनी ने Apple के A16 बायोनिक चिप शामिल किया है।

कैमरा की बात करें तो वीडियो रिकॉर्ड के लिए इस फोन में f/1.6 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, इसके साथ ही f/2.4 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी के लिए 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 3,349mAh की बैटरी दी है, जो 20W चार्जर का उपयोग करके चार्ज किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart Mega June Bonanza sale: Apple iPhone 15 Price in India Drops, Check New Price, Specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X