Flipkart Mega June Bonanza sale: मात्र 34,999 रुपये में खरीदें Google Pixel 7a, अन्य छूट भी उपलब्ध
Flipkart Mega June Bonanza sale 2024: फ्लिपकार्ट पर मेगा जून बोनान्ज़ा सेल (Flipkart Mega June Bonanza sale) लाइव हो चुका है। यह सेल उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है, जो कम दाम में दमदार फीचर्स वाला फोन चाहते हैं। जी हां, फ्लिपकार्ट के इस सेल में Google Pixel 7a को भारी भरकम छूट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।
वैसे तो इस फोन की कीमत 43,999 रुपये है, लेकिन इसे बिना किसी अतिरिक्त बैंक ऑफर के ग्राहक 34,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा भी इस पर अन्य छूट ऑफर किया जा रहा है, जिसके साथ यह फोन आपको और भी किफायती दाम में मिलेगा।

गूगल ने अपने इस फोन Pixel 7a को कई तगड़े स्पेसिफिकेशन के साथ पेश किए हैं। इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 6.1 इंच तक की फुल HD+ डिस्प्ले मिलती है, जो इमर्सिव विजुअल का वादा करता है। इसके अलावा इसमें बेहतरीन कैमरा सेटअप दिया गया है, जो शानदार फोटोग्राफी सुनिश्चित करता है।
Google Pixel 7a कीमत व ऑफर- पिक्सल 7ए की कीमत तो वैसे 43,999 रुपये है, लेकिन इसे सेल में बिना किसी अतिरिक्त बैंक ऑफर के 34,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा ग्राहक इस फोन पर अतिरिक्त छूट का भी लाभ ले सकेंगे।

अगर कस्टमर ICICI बैंक क्रेडिट की मदद से इसकी खरीदारी करते हैं, तो वह इस पर 1,000 रुपये तक की छूट का लाभ ले सकेंगे, वहीं Flipkart Axis बैंक कार्ड धारकों को इस पर 5 प्रतिशत तक का कैशबैक मिलेगा। ऐसे में इसकी कीमत और भी कम हो जाएगी।
Google Pixel 7a के फीचर- गूगल पिक्सल 7a में 90hz के रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला 6.1इंच की एफएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन Tensor G2 SoC से लैस है, जिसमें टाइटन एम2 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर मिलता है।

इसमें 64MP का मेन कैमरा और 13MP का दूसरा कैमरा के साथ 10.8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसमें 4300mAh की बैटरी शामिल की है, जो 5W की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications







