Flipkart पर Mobile Bonanza Sale शुरू, इन स्मार्टफोन्स पर पाएं भारी भरकम छूट, देखें लिस्ट
Flipkart Mobile Bonanza Sale: अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये समय सबसे सही साबित हो सकता है। दरअसल ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart ने एक बार फिर नई सेल की शुरूआत कर दी है। जिसके तहत ग्राहकों को भारी-भरकम छूट के साथ नया हैंडसेट खरीदने का मौका दिया ज रहा हैं। इसके अलावा ग्राहक अगर कनारा बैंक (Canara Bak) के क्रेडिट कार्ड से इस सेल के तहत मोबाइल फोन खरीदता है, तो वह 10 % तक अन्य डिस्काउंट का भी लाभ ले पाएगा। तो आइए आपको इस सेल में शामिल टॉप 5 स्मार्टफोन्स के बारे में बताते हैं, जिसपर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।
इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा तगड़ा ऑफर
Google Pixel 7a
फ्लिपकार्ट बोनांजा सेल में गूगल पिक्सल 7ए को ग्राहक ऑफर्स के साथ मात्र 35,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं, जबकि इस फओन की सही कीमत 43,999 रुपये है। Google ने Pixel 7a में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.1 इंच का फुल-एचडी+ OLED डिस्प्ले दिया है। इसके स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दी गई है। यह फोन Tensor G2 SoC से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको ब्लूटूथ वी5.3 , Wi-Fi और एनएफसी जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Nothing Phone (2)
नथिंग फोन (2) को इस सेल में 39,999 रुपये में ग्राहक खरीद सकते हैं, जबकि इसकी 49,999 रुपये है। नथिंग फोन (2) में 6.7-इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके फ्रंट और रीयर में आपको गोरिल्ला ग्लास मिलेगा, जो स्क्रैच रेसिस्टेंस से भी लैस है। यह फोन 32MP Sony IMX615 फ्रंट कैमरा के साथ 50MP Sony IMX890 + 50MP Samsung JN1 रियर कैमरा सेटअप के साथ आ रहा है। इसके कैमरा से आप 60 एफपीएस पर रॉ एचडीआर और 4K रिकॉर्डिंग भी कर सकेंगे।
Poco C 51
पोको सी51 को फ्लिपकार्ट की इस सेल से कसटमर्स भारी भरकम छूट के सथ मात्र 5,499 रुपये में खरीद सकते हैं। वैसे इस फोन की कीमत 9,999 रुपये है। इसमें 6.52 इंच एचडी+ IPS LCD स्क्रीन डिस्प्ले मिल रही है। पोको ने अपने इस हैंडसेट में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G36 12nm प्रोसेसर दिया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें IMG PowerVR GE8320 @ 680MHz GPU मिल रहा है।
Motorola Edge 40
मोटोरोला ऐज 40 को इस सेल में महज 25,499 रुपये में उपलब्ध कराया गया है, जबकि इसक कीमत 34,999 रुपये है। यह फोन एंड्रॉइड 13 पर काम करता है। जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.55 इंच फुल-HD+ poLED कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है। इसके साथ ही इसमें कंपनी ने ऑक्टा-कोर 6nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7030 SoC चिपसेट दिया है। यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस है।
Vivo T2 Pro 5G
वीवो के इस हैंडसेट को इस सेल से आप महज 22,999 रुपये में इसे अपने घर ला सकते हैं। जिसकी एमआरपी 26,999 रुपये है। इस फोन में आपको 6.78 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिल रही है। जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसमें कंपनी ने 4nm मीडियाटेक डायमेंसिटी 7200 प्रोसेसर शामिल किया है। जो 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज से लैस है। इसका पहला कैमरा 64 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल के बोकेह सेंसर से लैस है।


Click it and Unblock the Notifications








