Home
Mobile

एक दिन में बिक गए एक लाख से ज्यादा मोटो ई4 प्लस, ये है खासियत

By Agrahi

लेनोवो मोटो सब ब्रांड ने 12 जुलाई को भारत में अपने स्मार्टफोन मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस लॉन्च किए थे। मोटो ई4 की कीमत जहाँ 8,999 रुपए है, वहीँ मोटो ई4 प्लस की कीमत 9,999 रुपए रखी गई है। मोटो ई4 की सेल फ्लिप्कार्ट पर पहले ही शुरू हो चुकी थी, जबकि मोटो ई4 प्लस की सेल 12 जुलाई से ही शुरू हुई है।

एक दिन में बिक गए एक लाख से ज्यादा मोटो ई4 प्लस, ये है खासियत

अब कंपनी ने फोन की शानदार सेल को लेकर बयान दिया है, मोटो ई4 प्लस ने 24 घंटों में करीब 1 लाख यूनिट स्मार्टफोन बेचे हैं। कंपनी के बयान के अनुसार सेल के पहले घंटे में हैंडसेट के 580 यूनिट्स हर मिनट बिके हैं। इसके बाद रिटेलर की ओर से जानकारी मिली है कि फोन के करीब 1.5 लाख यूनिट बेचे जा चुके हैं।

मोटो ई4 प्लस स्पेसिफिकेशन

मोटो ई4 प्लस स्पेसिफिकेशन

मोटो ई4 प्लस स्मार्टफोन 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। यह फोन एंड्रायड नॉगट पर काम करता है। साथ ही इसमें 5एमपी का फ्रंट और 13एमपी का रियर कैमरा है।

मोटोरोला के इस स्मार्टफोन की खासियत इसकी 5000mAh की बैटरी है। जो कि एक सिंगल चार्ज पर 2 दिनों तक का चार्ज देती है। इस फोन में डूअल सिम सपोर्ट है और यह फाइन गोल्ड और आयरन ग्रे कलर वैरिएंट में आता है।

मोटो ई4 स्पेसिफिकेशन

मोटो ई4 स्पेसिफिकेशन

मोटो ई4 स्मार्टफोन में 5 इंच की डिस्प्ले है। यह फोन कॉर्निंग गोरिला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में एंड्रायड 7.1.1 नॉगट दिया  यह फोन मीडियाटेक एमटी6737, क्वाड कोर 1.3GHz कॉर्टेक्स ए53 प्रोसेसर के साथ आएगा। इसमें 2जीबी रैम और 16जीबी इंटरनल मैमोरी है। फोन की बैटरी 2800mAh की है।

फ्लिप्कार्ट ऑफर

फ्लिप्कार्ट ऑफर

फ्लिप्कार्ट ने लेनोवो-मोटो के स्मार्टफोन मोटो ई4 प्लस पर एक शानदार ऑफर पेश किया है, जिसके चलते यूज़र्स इस फोन को केवल 999 रुपए में खरीद पाएंगे। यह फ्लिप्कार्ट का एक्सचेंज ऑफर है।

ये भी है ऑफर

ये भी है ऑफर

इसके अलावा फ्लिप्कार्ट मोटोरोला मोटो ई4 प्लस पर बायबैक ऑफर भी दे रहा है। इसमें आपको 199 रुपए में बायबैक गारंटी मिलती है। यानी कि यदि आप 199 रुपए में बायबैक गारंटी खरीदें तो इस फोन को किसी अन्य नए फोन के लिए एक्सचेंज करेंगे तो आपको 4000 रुपए का ऑफ मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart sells over 1 lakh Moto E4 Plus units in the first 24 hours. Read more details.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X