Republic Day Sale में Google Pixel 9a पर ₹12000 तक की बंपर छूट, क्या अभी खरीदना सही रहेगा?
Flipkart की Republic Day Sale 2026 इस समय जोरों पर है और अगर आप किसी ऐसे स्मार्टफोन डील का इंतज़ार कर रहे थे जो सच में "वर्थ इट" लगे, तो Google Pixel 9a आपके लिए वही ऑप्शन हो सकता है। सेल के दौरान अक्सर बड़े-बड़े बैनर और शोर-शराबा तो बहुत होता है, लेकिन असली काम की डील कम ही दिखती है। इस बार Pixel 9a पर जो डिस्काउंट मिल रहा है, वह वाकई ध्यान खींचने वाला है।
सही ऑफर स्टैक करने पर इस फोन पर ₹12000 तक की बचत हो सकती है। अगर आप Pixel फोन लेने की सोच रहे थे या एक क्लीन Android एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो यह डील आपके लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है।

Google Pixel 9a की Flipkart डील
Google Pixel 9a को भारत में ₹49,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन Flipkart Republic Day Sale के दौरान यह फोन सीधे ₹39,999 में लिस्टेड है। यानी आपको सीधा ₹10,000 का प्राइस कट मिल रहा है।
इसके अलावा, अगर आप Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹2,000 का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल जाता है। इस तरह कुल बचत हो जाती है ₹12,000 की। इतना ही नहीं, अगर आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन है, तो एक्सचेंज ऑफर के ज़रिए कीमत और भी कम हो सकती है। एक्सचेंज वैल्यू आपके फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी।
Google Pixel 9a के स्पेसिफिकेशन्स
Pixel 9a सिर्फ कीमत की वजह से ही नहीं, बल्कि अपने फीचर्स की वजह से भी एक मजबूत मिड-रेंज फोन माना जाता है।
डिस्प्ले:
- फोन में 6.3-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
- Google का दावा है कि यह स्क्रीन HDR में 1800 निट्स और पीक ब्राइटनेस में 2700 निट्स तक जाती है।
- डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Gorilla Glass 3 दिया गया है।
परफॉर्मेंस:
- Pixel 9a में Google का अपना Tensor G4 चिपसेट मिलता है। यह चिप AI फीचर्स, कैमरा प्रोसेसिंग और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है।
- फोन में 5100mAh की बैटरी दी गई है, जो एक दिन से ज्यादा का बैकअप आसानी से दे सकती है।
कैमरा:
कैमरा हमेशा से Pixel फोन की सबसे बड़ी ताकत रहा है। Pixel 9a में ट्रिपल कैमरा सेटअप है।
- 48MP मेन कैमरा
- 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- 13MP फ्रंट कैमरा
Google की कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी की वजह से फोटो क्वालिटी अक्सर महंगे फ्लैगशिप्स को भी टक्कर दे देती है।
कलर ऑप्शन्स: फोन चार रंगों -Obsidian, Porcelain, Iris और Peony में उपलब्ध है।।
क्या अभी Google Pixel 9a खरीदना सही रहेगा?
अगर आप पहले से Pixel 9a पर नज़र बनाए हुए थे, तो यह डिस्काउंट फैसला लेना काफी आसान बना देता है।
आज के समय में, जब लगभग हर स्मार्टफोन की कीमत बढ़ती जा रही है, एक नए Pixel पर ₹12,000 की सीधी बचत मिलना काफी दुर्लभ है।
यह डील खास तौर पर उनके लिए अच्छी है जो:
- क्लीन Android एक्सपीरियंस चाहते हैं
- बेस्ट-इन-क्लास कैमरा क्वालिटी पसंद करते हैं
- लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट चाहते हैं
Flipkart Republic Day Sale 2026 में Google Pixel 9a पर मिल रही यह डील फिलहाल सबसे आकर्षक स्मार्टफोन ऑफर्स में से एक है।
₹49,999 से गिरकर ₹39,999 और फिर बैंक ऑफर के साथ और सस्ता-यह वाकई "ग्रैब इट व्हाइल यू कैन" वाली डील है।
बस एक बात ध्यान रखें
- सेल प्राइस और बैंक ऑफर ज़्यादा दिन तक टिकते नहीं हैं।
- तो अगर आप Pixel 9a लेने का मन बना चुके हैं, तो देर करना भारी पड़ सकता है, क्योंकि ये डील्स उतनी ही तेज़ी से गायब हो जाती हैं, जितनी तेज़ी से खराब नेटवर्क में बैटरी गिरती है।


Click it and Unblock the Notifications








