Home
Mobile

Moto G85 के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, यहां जानें सभी डिटेल

Motorola आज यानी 10 जुलाई को अपने Moto G85 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। इससे पहले कंपनी इस फोन को पिछले महीने ही यूरोप में पेश कर चुकी है। मोटो जी85 को लेकर अब तक कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं।

वहीं अब Flipkart ने भी इसके भारत में कीमत को लेकर खुलासा कर दिया है। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर फीचर्स तक के बारे में बताते हैं।

Moto G85 के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, जानें सभी डिटेल

भारत में Moto G85 की कीमत- आगामी Moto G85 की कीमत Google पर उनके विज्ञापनों के जरिए सामने आई है। सर्च लिस्ट के स्पॉर्सर्ड सेक्शन में फोन के टॉप एंड 12GB रैम के साथ 256GB ऑप्शन की कीमत दिखाई गई है। जिसे भारत में 18,999 INR (करीब 228 अमेरिकी डॉलर) में लॉन्च किया जा सकता है।

यह कीमत सभी ऑफ़र लागू होने के बाद की है। उम्मीद की जा रही है, आज 8GB के साथ 128GB बेस वेरिएंट की भी घोषणा की जाएगी, लेकिन इस मॉडल की कीमत अभी तक सामने नहीं आई है। कलर ऑप्शन की बात करें तो Cobalt Blue, Olive Green और Urban Grey में इसे उपलब्ध कराया जाएगा।

Moto G85 के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, जानें सभी डिटेल

Moto G85 स्पेसिफिकेशन- डिज़ाइन के मामले में, Moto G85 5G एक स्लीक और हल्का डिवाइस है। जो 175 ग्राम का है और इसकी मोटाई 7.59mm है। मोटोरोला ने पहले ही इसके अपने इस आगामी फोन के कई स्पेसिफिकेशन पर से पर्दा उठा दिया है। जिसमें यूरोपीय वेरिएंट के समान ही स्पेक्स मिल सकते हैं।

आपको बता दें, Moto G85 में 6.67 इंच का कर्व्ड pOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो FHD+ रेज़ोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट और 1600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करने में सक्षम होगा।

Moto G85 के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, जानें सभी डिटेल

परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन SoC प्रोसेसर मिलेगा। यह फोन आउट ऑफ़ द बॉक्स Android 14 OS पर काम करेगा। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इस फोन को IP52 रेटिंग मिले हैं।

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT600 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इसमें 32 मेगापिक्सल का शूटर मिलता है।

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी शामिल की है, जो 30W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart reveals Moto G85 Indian price Know all details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X