Flipkart Sale में Google से लेकर Samsung तक के स्मार्टफोन सस्ते में खरीदें
Flipkart Sale: अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में Google, Vivo, Samsung से लेकर रेडमी तक के फोन्स पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में बताने जा रहे हैं।
दरअसल Flipkart पर Month End Mobile Fest सेल 24 जनवरी से शुरू हुआ है, जो 31 जनवरी तक चलेगी। इस सेल के तहत ग्रहकों को बैंक ऑफर्स, EMI और एक्सचेंज ऑफर जैसे फायदों का लाभ दिया जा रहा है।

जिसके बाद आप प्रीमियम फोन को भी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर चल रही सेल में Google Pixel 8, Vivo T2 Pro 5G, Samsung F54 5G सहित अन्य कंपनियों के फोन्स पर भी आकर्षक ऑफर मिल रहा है।
तो आइए आगे इस आर्टिकल में जानते हैं कि, किस फोन पर कितने तक की बचत की जा सकती है। Flipkart Sale में मिल रहे खास ऑफर की डिटेल्स जानते हैं।

मोबाइल फेस्ट सेल में 10 परसेंट तक का डिस्काउंट कई बैंक्स के कार्ड पर उपलब्ध है। जिसका लाभ ग्राहक केनरा बैंक, वनकार्ड, यस बैंक कार्ड से भुगतान कर ले सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी No Cost EMI, एक्सचेंज ऑफर और एडिशनल डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है।
इन फोन्स को सस्ते में खरीदें : Google Pixel 8 को Flipkart Sale से आप डिस्काउंट के साथ मात्र 63,999 रुपये में खरीद सकते हैं। आपको बता दें, हाल ही में मिंट कलर को कंपनी ने लॉन्च किया है, जिसे इस सेल में उपलब्ध कराया गया है।

इसके बाद Samsung Galaxy S21 FE 5G को डिस्काउंट के साथ मात्र 39,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं Samsung F54 5G पर भी ग्राहकों को बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। जिसके बाद इस फोन को ऑफर के साथ मात्र 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
वहीं Vivo T2x को इस सेल में महज 11,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया हैं। इसके साथ ही Vivo T2 Pro 5G को भारी छूट के साथ 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Redmi 12 के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








