Flipkart savings sale : iPhone 14 को खरीदें सिर्फ 34,999 में,जाने सभी डिटेल्स यहां

Flipkart बिग सेविंग सेल के दौरान आईफोन 14 पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। कम कीमत के अलावा, बैंकों से कई तरह के कैशबैक ऑप्शन और एक्सचेंज ऑफर भी दिए जा रहे हैं, जो इस फोन की कीमत को और कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। iPhone 14 की कीमत वैसे तो 79,900 रुपये है लेकिन इस सेल के दौरान आप इसे लगभग 40000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। जी हॉं फ्लिपकार्ट पर मिलने वाले इस शानदार iPhone 14 डील को मिस न करें।
Flipkart पर iPhone 14 की कीमत में कटौती
फ्लिपकार्ट पर अभी, iPhone 14 की कीमत 79900 रुपये की MRP से कम होकर 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 68,999 रुपये की नई कम कीमत पर आ गई है। हालाँकि, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि यह कीमत iPhone 14 के रेड कलर वेरिएंट पर उपलब्ध है। इसके अलावा, Flipkart ने HDFC बैंक के साथ साझेदारी की है, जिससे आप 4000 रुपये की फ्लैट बचत कर सकते हैं। इससे आपको 64,999 रुपए में आईफोन लेने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा, फ्लिपकार्ट आपके पुराने फोन के लिए 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। इन सभी ऑफर को लगाने के बात आप iPhone 14 को केवल 34,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जिसमें बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील दोनों शामिल हैं। आप जिस पुराना फोन को एक्सचेंज कर रहे हैं, वह अच्छे ब्रांड का होना चाहिए।
क्या आपको iPhone 14 खरीदना चाहिए?
IPhone 14 का डिजाइन और स्पेक्स कमोबेश iPhone 13 के समान हैं और आप सोच रहे होंगे कि आपको कौन सा खरीदना चाहिए। लेकिन गौर करने वाली बात है कि आईफोन 14 में 5-कोर जीपीयू ए15 बायोनिक चिपसेट मिलता है। इसमें ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी भी मिलती है, जबकि पिछले साल के iPhone 13 में ब्लूटूथ 5.0 दिया गया था। दिलचस्प बात यह है कि यह सैटेलाइट फीचर और क्रैश डिटेक्शन के साथ इमरजेंसी एसओएस के साथ आता है, जो कि आईफोन 13 में नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications








