फ्लाई के नए मोबाइल में देखें टीवी

112.6 x 62.5 x 2.6 एमएम के साथ्ा नए 120 टीवी का भार मात्र 95 ग्राम है। फ्लाई के नए ड्यूल सिम जीएएसम फोन में 262 कलर सपोर्ट की 2.0 इंच स्क्रीन दी गई है जो अच्छा डिसप्ले प्रोवाइड करती है। कैमरे की बात की जाए तो नए 120 टीवी में डिजिटल जूम के साथ 0.3 मेगापिक्सल का वीजीए कैमरा दिया गया है, एमपी 3, 3जीपी, साउंड कोडिंग एमआर और वेव के अलावा कई फार्मेट में वीडियो रिकार्डिंग कर सकते हैं।
किसी भी फोन में उसकी मैमोरी काफी मायने रखती है नए 120 टीवी में माइक्रो एसडीएचसी मैमोरी कार्ड स्लॉट की सुविधा के साथ 16 जीबी की मैमोरी स्पेस दिया गया है। नेट कनेक्टीविटी के लिए क्यू 120 टीवी में जीपीआरएस मॉडम और ओटीए सपोर्ट दिया गया है जिसमें आप इंटरनेट ब्राउजिंग कर सकते है मगर इसका एक खास फीचर जो इसे दूसरे फोन से सबसे अलग करता है वह है क्यू 120 में दिया गया एनालॉग टीवी जो बाजार में ग्राहकों को जरूर आकर्षित करेगा।
अगर आपको लम्बा टॉक टाइम चाहिए तो उसके लिए आपके फोन में अच्छा बैटरी बैकप होना चाहिए इसके लिए क्यू 120 में 900 एमएएच की लियॉन बैटरी दी गई है जो 3 घंटे का टॉक टाइम और 360 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देती है। कंपनी को मात्र 3000 रूपए में ड्यूल सिम, कैमरा, जीपीआरएस, एनालॉग टीवी फीचरों से लैस क्यू 120 टीवी को बाजार से अच्छा रिस्पांस मिलने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications