Home
Mobile

ड्यूल सिम और 1.3 मेगापिक्‍सल कैमरे से लैस फ्लाय डीएस 109

ड्यूल सिम और 1.3 मेगापिक्‍सल कैमरे से लैस फ्लाय डीएस 109


आज कल बाजार में कई तरह के अनोखे डिजा़इन वाले मोबाइल उपलब्‍ध हैं पर कुछ लोगों को केवल साधारण डिजाइन वाले मोबाइल ही पसंद आते हैं। इस तरह के क्‍लासी मोबाइलों में से एक है फ्लाय डीएस 109 जिसे फ्लाय कंपनी कुछ ही दिनों में लांच करने वाली है।

फ्लाय डीएस 109 जीएसएम हैडसेट है जो ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है। देखने में यह छोटा और शानदार बार फोन है जो आसानी से हाथों में फिट बैठ जाता है। वह लोग जो हैंडसेट को केवल कॉल या मैसेज करने के लिए उपयोग करना चाहते हैं तो उनके लिए यह मोबाइल काफी लाभप्रद होगा। इसकी स्‍क्रीन 1.8 इंच की है जिसका रेजूलूशन 128 x 160 पिक्‍सल है। इसके अलावा इतने छोटे से मोबाइल में आपको 1.3 मेगापिक्‍सल का कैमरा भी मिल जाएगा जिसका रेजूलूशन 1280 x 1024 पिक्‍सल है।

वैसे तो इसमें अच्‍छी मेमोरी है पर आप चाहें तो इसमें 32 जीबी तक मेमोरी को एक्‍सपैंड भी कर सकते हैं। कनेक्‍टिविटी के लिए इसमें 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी और ब्‍लूटूथ दिया गया है। इसके अलावा इसमें 1100 एमएएच की लीऑन बैट्री दी गई है जो 8 घंटे टॉकटाइम और 168 घंटे का स्‍टैंड बाइ टाइम देगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X