Home
Mobile

कूल लुक और ड्यूल सिम वाला फोन फ्लाइ ई 200

कूल लुक और ड्यूल सिम वाला फोन फ्लाइ ई 200

आजकल बाजार में हजारों ट्रेडं के मोबाइल उपलब्‍ध हैं और लोग उन्‍हें खूब पसंद भी कर रहे हैं। इसी को ध्‍यान में रखते हुए भारतीय कंपनी फ्लाइ ने भी एक बेहतरीन हैंडसेट फ्लाय ई200 लांच करने की सोची है। यह फोन ड्यूल सिम नेटवर्क को सपोर्ट करता है जिसमें काफी सारी खूबियां हैं।

यह फोन जीएसएम को सपोर्ट करता है जिसमें 8 जीबी की एक्‍टरनल मेमोरी है जो माईक्रो एसडी कार्ड से बढाई जा सकती है। एक बात जो आपको आकर्षक करेगा वह है इसका कूल लुक। इसकी 2.8 इंच की टीएफटी टच स्‍क्रीन का साइज 240 x 320 पिक्‍सल है। ज्‍यादातर फ्लाय के उत्‍पाद में कैमरे की क्‍वालिटी अच्‍ची नहीं होती इसलिए इसमें भी सिर्फ वीजीए कैमरा ही दिया हुआ है। जो कि 640 x 480 पिक्‍सल का रेजूलूशन देता है।

इसमें इंटरनेट के लिए वैप ब्राउसर दिया हुआ है जिससे आप सोशल नेटवर्किंग का जम कर लुफ्त उठा सकें। फोन में 1000 एमएएच की बैट्री दी गई है जो 3 घंटे टॉक टाइम के साथ 200 घंटे का स्‍टैंडबाइ टाइम देती है। फोन का आकार 103.65 x 7.2 × 13.5  एमएम और भार 92 ग्राम है।

कनेक्‍टिविटी के लिए इसमें जीपीआरएस, ब्‍लूटूथ और यूएसबी पोर्ट दिया गया है। 3.5 एमएम के ऑडियो जैक के दा्रा आप गानों का मज़ा भी ले सकते हैं। पीले और काले रंगों में आने वाले इस फोन की फिलहाल कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X