फ्लाई ने लांच किया 3,000 रूपए में ड्यूल सिम टच फोन

ड्यूल सिम ऑप्शन के साथ फ्लाई E322 में दो नेटर्वक का मजा आप उठा सकते हैं। वह भी कम कीमत में, फोन का भार 85 ग्राम और आकार 112 x 62 x 14.1 एमएम है। फ्लाई के नए हैंडसेट में क्यूवीजिए टीएफटी डिस्प्ले साइज दिया गया है जो 240 x 320 पिक्सल रेज्यूलूशन को सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है जिन लोगों को टच स्क्रीन फोन पसंद है उन्हें फोन की स्क्रीन काफी पसंद आएगी।
टच स्क्रीन के अलावा आप फोन से वीडियो रिकार्डिंग और फोटो कैपचरिंग भी कर सकते हैं। इसके लिए फोन में 1600 x 1200 रेज्यूलूशन सपोर्ट के साथ 2 मेगापिक्सल का कैमरा इनबिल्ड है। फोन की इंटरनल मैमोरी 2.19 एमबी है जो थोड़ी कम है मगर इतनी कम कीमत में फोन की मैमोरी ठीक कहीं जा सकती है, कम मैमोरी की वजह से आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि इसमें 32 जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी का ऑप्शन भी मौजूद है।
हैंडसेट में दिए गए बैटरी बैकप के बारे में सुनेंगे तो आप हैरान हो जाएंगे, फोन में 1400 एमएएच की बैटरी इनबिल्ड है जो 300 घंटे स्टैंडबॉय टाइम के साथ 14 घंटे 30 मिनट का टॉक टाइम मिलता है। अब बारी आती है फोन की कीमत की कंपनी ने फ्लाई E322 ड्यूल सिम फोन को मात्र 3,000 रूपए में भारत में लांच किया है जो इस दीवाली आपकी जेब पर ज्यादा भारी भी नहीं पड़ेगा।
फ्लाई E322 के फीचरों पर एक नजर
- ड्यूल सिम सपोर्ट
- 112 x 62 x 14.1 फोन साइज
- 3.2 इंच फुल टच स्क्रीन
- क्यूवीजीए टीएफटी स्क्रीन
- 240 x 320 पिक्सल स्क्रीन सपोर्ट
- 1600 x 1200 रेज्यूलूशन के साथ, 2 मेगापिक्सल कैमरा
- डिजिटल जूम, मल्टीफार्मेट ऑडियो और वीडिया सपोर्ट
- 1400 एमएएच बैटरी
- 300 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम, 14 घंटे 30 मिनट का टॉकटाइम
- ब्लूटूथ, वाईफाई, यूएसबी पोर्ट
- मोबाइल ट्रैकर, ऑटो कॉल रिकार्ड
- 85 ग्राम भार
- कीमत- 3,000


Click it and Unblock the Notifications








