Home
Mobile

फ्लाई ने लांच किया मात्र 4000 रु में ई 321

By Super
फ्लाई ने लांच किया मात्र 4000 रु में ई 321
फ्लाई मोबाइल एक बार फिर से अपने ई 321 हेंडसेट के साथ बाजार में आ गया है। इसके 125 ग्राम के हेंडसेट का आकार 112x58.6x11.6 एम है। फोन का डिस्‍प्‍ले 3.2 इंच है जिसकी टीएफटी स्‍क्रीन 262 कलर को सपोर्ट करती है।

फोन में आप 3 डी साउंड का भी मज़ा ले सकते हैं। फोन में 1200 एमएएच की ली-ऑन बैटरी दी गई है जो 10 घंटे 20 मिनट के टॉक टाइम के साथ 22 घंटे का स्‍टैंडबॉय टाइम देती है जो इस रेंज का कोई फोन प्रोवाइड नहीं करता है। जैसा की आपको पहले से ही पता है की फ्लाय मोबाइल अपने फोन में ड्यूल सिम के लिए जाना जाता है, इसलिए इस में भी दो नेटवर्क को सपोर्ट करने के लिए ड्यूल सिम की सुविधा दी गई है। फोटो कैपचरिंग के लिए फोन में 2 मेगापिक्‍सल का कैमरा इनबिल्‍ड है जिसका रेजूलूशन 1600 x 1200 पिक्‍सल है।

इसमें आप टी-फ्लैश के जरिए पूरे 32जीबी तक की मेमोरी भी बढा सकते हैं। सोशल नेटवर्क ना हो तो आज की जनेरेशन को खुश रखना बहुत मुश्किल है इसलिए फोन में फेसबुक, ईबडी इत्‍यादि भी है। सोशल नेटवर्क के अलावा भी इसमें मनोरंजन के लिए एफएम और म्‍यूजिक प्‍लेयर जिसमें ईक्‍वालाइजर और 3.5 एमएम जैक भी दिया है। इसका स्‍पीकर आपको दमदार म्‍यूजिक साउंड क्‍वालिटी देगा। डाटा ट्रांसफर के लिए ब्‍लूटूथ और यूएसबी पोर्ट भी शामिल है। फोन के साथ आपको यूएसबी केबल, चार्जर और ईयर फोन साथ ही में मिलेगें। यह फोन आपको 4000 रु की कीमत में रीटेल पर मिल जाएगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X