Home
Mobile

ड्यूल सिम फोन एमवी 294 मात्र 3,500 रु में

By Super
ड्यूल सिम फोन एमवी 294 मात्र 3,500 रु में
आज कल भारत में ड्यूल सिम की सुविधा वाले फोन की काफी डिमांड बढ़ गई है। कंपनी चाहे चाइना की हुवाई हो या फिर कोरिया की सैमंसग, सबमें एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी हुई है। पर उनमें से भी आगे है भारतीय कार्बन और फ्लाई जैसी कंपनियां, जो न सिर्फ स्‍टाइल बल्कि दाम के मामले में भी सही हैं।

भारतीय फोन निर्माता फ्लाई ने अपनी एमवी सीरीज़ में एक और नाम जोड दिया है, जिसका नाम है एमवी 249, जो एक ड्यूल सिम वाला टच और टाईप फोन है। इसकी 2.4 इंच की स्‍क्रीन का रेजूलूशन 240x320 पिक्‍सल है। यह फ्लाई का अब तक का पहला टच और टाईप फोन है। फोन मे 2 मेगापिक्‍सल कैमरा दिया हुआ है जिसका रेजूलूशन 1600x1200 पिक्‍सल है जिसके द्ारा आप साधारण क्‍वालिटी का वीडीयो भी ले सकते हैं।

पीसी या अन्‍य डिवाइस से कनैक्‍ट करने के लिए 3.5 एमएम का ड्यूल जैक दिया है। साथ ही दमदार म्‍यूजिक सुनने के लिए इसमें एफएम रेडियो की सुविधा भी दी गई है। दो नेटवर्क की सुविधा प्रदान करने वाला यह ड्यूल सिम फोन भारतीय ग्राहकों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। फोन में 66 एमबी की इंटरनल मेमोरी दी हुई है जिसको आप अपनी जरुरत के हिसाब से 32 जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं। इसकी दमदार 1200 एमएएच लीथियम आयन बैट्री आपको पूरे 12 घंटो का टॉक टाइम और 216 घंटो का स्‍टैंड बाई टाइम देगी। पीसी और लैपटॉप से कनैक्‍ट करने के लिए इसमें आपको ब्‍लूटूथ और वाईफाई भी दिया गया है।

मनोरंजन के लिए ना केवल एफएम, कैमरा बल्कि एंग्री बर्ड और निंबूज जैसे लाजवाब गेम्‍स भी दिए हुए हैं। फ्लाई एमवी 249 की कीमत आपको बाजार में काफी कम में ही मिल जाएगी। इसको खरीदना आपके लिए घाटे का नहीं बल्कि फायदे का सौदा होगा। तो फिर इस दीवाली ले आइए ड्यूल सिम वाला एमवी 249 फोन मात्र 3,500 रु में।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X