Home
Mobile

फ्लाई ने लांच किया कम कीमत में वाईफाई मोबाइल

By Super
फ्लाई ने लांच किया कम कीमत में वाईफाई मोबाइल
हाल ही में फ्लाई ने पीसी बाजार में जल्‍द सबसे सस्‍ते एंड्राएड फोन लांच करने घोषणा की है जिससे फोन निर्माता कंपनियों की नींद उड़ गई है। हम आपको बता दे फ्लाई देश में सबसे सस्‍ता क्‍वार्टी कीपैड फोन लांच करने वाली पहली मोबाइल कंपनी है जिसमें ड्यूल सिम की सुविधा भी दी गई है। भारत में ड्यूल सिम की बढ़ती मांग को देखते हुए फ्लाई ने कम कीमत में नया हाई परफार्मेंस का ड्यूल सिम फोन लांच किया है।

कंपनी ने अपने नए मोबाइल के बारे में जानकारी देते हुए बताया एमवी248 में अन्‍य फोन की तरह नई तकनीकी का प्रयोग किया गया है जिसे भारतीय मानको को ध्‍यान में रख कर बनाया गया है। फ्लाई के एमवी248 में क्‍वार्टी की पैड की जगह साधारण की पैड दिया गया है जो क्‍वर्टी की पैड चाहने वालों को शायद पसंद न आए मगर एमवी में दिया गये कीपैड काफी स्‍मूद और साफ्ट है जिससे मैसेज टाइपिंग में परेशानी नहीं होती। फोन में ब्‍लैक कलर के साथ्‍ा रॉयल लुक दिया गया है। जो देखने में इसे काफी कूल लुक देता है।

एमवी248 में ड्यूल सिम के साथ यूजर एक ही समय में दो नेटर्वक का प्रयोग कर सकता है। अन्‍य फोन के मुकाबल फ्लाई एमवी248 में सिम का नेटर्वक बदलने का झंझट भी नहीं करना पड़ता है। एमवी248 म्‍यूजिक के शौकीनों को काफी पसंद आएगा, फोन में एंडवांस म्‍यूजिक प्‍लेयर के साथ्‍ज्ञ मल्‍टी फाइल फार्मेट सपोर्ट दिया गया है। बूम स्‍पीकर की वजह से फोन की साउंड क्‍वलिटी काफी दमदार है। इसके अलावा एफएम प्‍लेयर,वीडियो और कई तरह के गेम भी फोन में पहले से इनबिल्‍ड है।

कैमरे की बात करे तो एमवी 248 में 2 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है जो 6.1 सेमी. की क्‍यूवीजीए 262के कलर स्‍क्रीन में शानदार पिक्‍चर क्‍वलिटी प्रोवाइड करता है। फोन में दी गई मैमोरी आपको निराश नहीं करेगी। मूवी और गानों के लिए फोन में 32 जीबी की एक्‍पेंडेबल मैमोरी का ऑप्‍शन मौजूद है। एमवी 248 में आप जी भरकर बातों के साथ गेम और देर तक गाने सुन सकते है, फोन में दी गई 2000 एमएएच की लियॉन बैटरी अन्‍य फोन के मुकाबले 288 घंटे का स्‍टैंडबॉय टाइम और 19 घंटे का टॉकटाइम देता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X