कम बजट में कई फीचरों से लैस है फ्लाई का एमवी 265

भारत में सिंगल सिम की बजाए ड्यूल सिम काफी पसंद किए जाते है कंपनी ने इस बात को ध्यान रखते हुए एमवी 265 में ड्यूल सिम की सुविधा दी है जो यूजर को एक साथ दो नेर्टवक कनेक्टीविटी प्रोवाइड करती है। यूजर 1.3 मेगापिक्सल कैमरे से फोटो कैपचरिंग और वीडियो रिकार्डिंग कर सकता है जो अन्य फोन के मुकाबले अच्छी पिक्चर क्वालिटी प्रोवाइड करता है।
म्यूजिक और वीडियो स्टोरेज के लिए फोन में 799 केबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे 32 जीबी तक एक्पेंड भी कर सकते हैं। ब्लूटूथ और वाईफाई की मदद से फोन का डेटा किसी दूसरी डिवाइस में आराम से ट्रांस्फर कर सकते हैं। मैमोरी एक्पेंड और यूएबी कनेक्ट करने के लिए एमवी 265 में माइक्रो यूएसबी और कार्ड स्लॉट दिए गए है। जीपीआरएस की मदद से आप फोन में नेट ब्राउजिंग भी कर सकते है।
बजट फोन में फीचरों के अलावा अच्छा बैटरी बैकप भी काफी जरूरी होता है। एमवी 265 में 1500 एमएएच की लीथियम बैटरी दी गई हैं जो 400 घंटे स्टैंडबॉय टाइम के साथ 15 घंटे का टॉक टाइम प्रोवाइड करती है। कंपनी के अनुसार कम कीमत में ड्यूल सिम और अच्छी मैमोरी कैपेसिटी के फीचरों की वजह से लोग इसको पसंद करेंगे, एमवी 265 की कीमत के बारे में अभी कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है। मगर जानकारों के अनुसार इसे भारत में बजट कीमतों के साथ कंपनी लांच करेगी।
फ्लाई एमवी 262 के फीचरों पर एक नजर
- 6.6 सेंमि. स्क्रीन साइज
- 240x320 पिक्सल रेज्यूलूशन सपोर्ट
- ड्यूल सिम सपोर्ट
- 32 जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी
- 1.3 मेगापिक्सल कैमरा
- 1500 एमएएच लीथियम बैटरी
- 400 घंटे स्टैंडबॉय टाइम, 15 घंटे टॉक टाइम
- ब्लूटूथ, वाईफाई


Click it and Unblock the Notifications








