Home
Mobile

फ्लाई ने लांच किया वाई-फाई मोबाइल

By Super
फ्लाई ने लांच किया वाई-फाई मोबाइल
भारतीय बाजार में फैशनेबल मोबाइलों का हमेशा से ही स्‍वागत किया गया है। फ्लाई के मोबाइल नए ट्रेंड को अपनाने में आगे रहें है। यूरोपियन कंपनी ने ड्यूल सिम के सेगमेंट में फ्लाई E175 वाई फाई के नाम से नया मोबाइल फोन लांच किया है। जो सिर्फ देखने में फैशनेबल है बल्कि कई फीचरों से लैस भी है।

सबसे पहले तो फ्लाई ने लेटेस्‍ट ट्रेंड को ध्‍यान में रखते हुए इसमें ड्यूल सिम का आप्‍शन दिया है। जिससे आप एक ही बार में दो नेटर्वक से कनेक्‍ट रह सकते हैं। 3.2 इंच की क्‍यू वीजीए टच स्‍क्रीन साइज के साथ आइकॉन भी काफी शानदार दिए गए है। साथ ही नए E175 वाई फाई में 240 x 400 पिक्‍सल के रेज्‍यूलूशन के साथ 262 कलर डिस्प्‍ले दिया गया है। जो क्रिस्‍टल क्लियर पिक्‍चर क्‍वालिटी देता है। टच स्‍क्रीन हो और कैमरा न हो ऐसा कैसे हो सकता है नए फ्लाई में 3.2 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा दिया गया है। 44 एमबी की इंटरनल मैमोरी के साथ नए E175 में वाई फाई का ऑप्‍शन दिया गया है। अगर इसकी मैमोरी को आप बढ़ाना चाहते हैं तो 32 जीबी तक आप अपनी मैमोरी को एक्‍पेंड कर सकते हैं।

इंटरटेनमेंट के लिए इसमें मूवी, गानों को आप इंटरनेट के द्वारा डाउनलोड कर सकते हैं। नए फ्लाई E175 का बैटरी बैकप काफी अच्‍छा दिया गया है। जिससे इसमें 4 घंटे का टॉक टाइम और 300 घंटे का स्‍टैंडबाई टाइम दिया गया है। इंटरनेट के लिए नए E175 में पहले से ओपेरामिनी साफ्टवेयर दिया गया है जिससे आप ज्‍यादा बेहतर तरीके से इंटरनेट प्रयोग कर पाएगें। फ्लाई E175 में सबसे खास फीचर है ड्युल सिम के साथ वाईफाई जो एक साथ एक ही फोन में दिया गया है।

डेटा कनेक्‍टीविटी के लिए यूएसबी पोर्ट दिया गया है चाहे तो वाई फाई की मदद से भी आप अपना डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं। फ्लाई E175 के लांच होने की कोइ अधिकारिक घोषणा तो नहीं की गई है मगर जल्‍द ही ये मार्केट में लांच कर दिया जाएगा। कंपनी ने इसकी कीमत 6500 रूपए तय की है बाजार में इतने फीचरों के साथ्‍ा जो मोबाइल बाजार में मौजूद है उनमें से E175 अभी तक का सबसे किफायती फोन है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X