Home
Mobile

मोबाइल एप्‍लीकेशन बताएगी कहां पार्क की है कार

मोबाइल एप्‍लीकेशन बताएगी कहां पार्क की है कार

अगर आपके पास कार है तो उसे पार्क करने में इतनी दिक्‍कत नहीं होती होगी जितना उसे ढेर सारी कारों के बीच में ढ़ूड़ने में, जी हां दोस्‍तों यह केवल विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी एक बड़ी समस्‍या है। दिल्‍ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में आजकल जब भी हम किसी बड़े फंक्‍शन में जाते है तो लौटते समय हमें अपनी कार को पार्किंग एरिया में ढूंड़ने में काफी मशक्‍कत करनी पड़ती है।

मगर अब आपको अपनी कार पल भर में मिल जाएगी बशर्ते आपके पास आईफोन होना चाहिए क्‍योंकि अब एक ऐसी आईफोन एप्‍लीकेशन आ चुकी है जिसकी मदद से ढेर सारी कारों के बीच में आप अपनी कार सर्च कर सकते हैं। फाइंड माई कार नाम की इस एप्‍लीकेशन को ब्‍लूटूथ डिवाइस के साथ प्रयोग करते हैं। कार फाइंडर नाम की नई एप्‍लीकेशन एप्‍प स्‍टोर में 0.99 डॉलर यानी 55 रुपए में  उपलब्‍ध है। वहीं कार में लगने वाली डिवाइस 25 डॉलर 1,388 रुपए में उपलब्‍ध है।

कैसे प्रयोग करें कार फाइंडर एप्‍लीकेशन

फाइंडर एप्‍लीकेशन को प्रयोग करना बेहद आसान है इसके लिए सबसे पहले, एप्‍लीकेशन को प्रयोग करने से पहले अपने आइफोन को पहली बार अपने कार पैनल से कनेक्‍ट कर उसे इंस्‍टाल कर लें,

जब कार में एप्‍लीकेशन पूरी तरह से इंस्‍टॉल हो जाएगी इसके बाद यह आपके आइफोन से कार की लोकेशन के बारे में सारी जानकारी देती रहेगी। आईफोन में एप्‍लीकेशन ओपेन करने पर ऑटोमेटिक यह आपकी कार लोकेशन के साथ साथ आप कार से कितनी दूरी पर है, कार कहां पार्क की है जैसी सभी जानकारी देती रहेगी।

कैसे काम करती है यह एप्‍लीकेशन देखें वीडियो (वीडियो साभार- मैशेबल)

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X