Home
Mobile

Oppo Find X9 Pro को टक्कर देने वाले टॉप 6 कैमरा फोन; Vivo X200 Pro से लेकर iPhone 17 तक जबरदस्त ऑप्शन

Oppo ने हाल ही में अपनी Find X9 सीरीज़ लॉन्च की है, और खासकर Find X9 Pro को इसके कैमरा परफॉर्मेंस की वजह से खूब चर्चा मिल रही है। लेकिन बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं होती, मार्केट में कई ऐसे स्मार्टफोन मौजूद हैं जिनके कैमरे Find X9 Pro को सीधी चुनौती देते हैं।

अगर आप टॉप-टियर कैमरा फोन की तलाश में हैं, तो यहां हम आपके लिए ऐसे बेहतरीन मॉडल लेकर आए हैं जो कम रोशनी, जूम, पोर्ट्रेट और वीडियो रिकॉर्डिंग, हर मामले में दमदार साबित होते हैं।

Oppo Find X9 Pro को टक्कर देने वाले बेस्ट कैमरा फोन्स

Vivo X200 Pro (₹94,999)

Vivo X200 Pro को कैमरा प्रेमियों के लिए बनाया गया है। इसमें 50MP + 200MP + 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जो खासकर जूम और पोर्ट्रेट फोटोग्राफी में शानदार रिज़ल्ट देता है। Zeiss ऑप्टिक्स का टच इसे Oppo Find X9 Pro के सामने एक स्ट्रॉन्ग कंटेंडर बनाता है।

साथ ही 32MP का सेल्फी कैमरा, 6000mAh की बैटरी और Dimensity 9400 चिपसेट इसे हाई परफॉर्मेंस कैटेगरी में भी मजबूती देता है।

iPhone 16 Pro (₹1,09,900)

Apple का iPhone 16 Pro हमेशा की तरह कैमरा क्वालिटी में नया बेंचमार्क सेट करता है। इसके ट्रिपल कैमरा सिस्टम में 48MP मेन, 48MP अल्ट्रा-वाइड और 12MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है।

यह 6.3-इंच LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले और A18 Pro चिपसेट के साथ आता है, जिससे फोटो प्रोसेसिंग बेहद स्मूथ और नेचुरल मिलती है। 3582mAh बैटरी और MagSafe चार्जिंग सपोर्ट के साथ यह कैमरा और प्रदर्शन दोनों में भरोसेमंद है।

Samsung Galaxy S25 Ultra (₹1,09,999)

अगर बात लंबे जूम, अल्ट्रा-डिटेल्ड फोटो और बेस्ट मल्टी-कैमरा सेटअप की हो, तो Samsung Galaxy S25 Ultra हमेशा लिस्ट में सबसे ऊपर रहता है। इसमें 200MP प्राइमरी कैमरा, 10MP टेलीफोटो, 50MP पेरिस्कोप और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है।

कम रोशनी में नाइट मोड से लेकर 100x स्पेस जूम तक,यह फोन फ़ोटोग्राफी को एक नए स्तर पर ले जाता है। 5000mAh बैटरी इसे और भी पावरफुल बनाती है।

Google Pixel 10 Pro (₹1,09,999)

Google Pixel 10 Pro की खासियत इसका सॉफ्टवेयर-ड्रिवन कैमरा है। इसके 50MP वाइड, 48MP पेरिस्कोप और 48MP अल्ट्रा-वाइड लेंस असाधारण फोटो डिटेल और कलर एक्यूरेसी देते हैं।

सेल्फी के लिए इसमें 42MP का फ्रंट कैमरा है, जो एक्सपर्ट-लेवल पोर्ट्रेट शॉट्स क्लिक करता है। 6.3-इंच LTPO OLED डिस्प्ले इसे क्रिएटर्स के लिए और भी आकर्षक बनाता है।

OnePlus 15 (₹72,999)

OnePlus 15 उन यूज़र्स के लिए बढ़िया ऑप्शन है जो कम कीमत में फ्लैगशिप-लेवल कैमरा ढूंढ रहे हैं। फोन में 50MP + 50MP + 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जो डे-लाइट और लो-लाइट दोनों में बेहतरीन शूटिंग देता है।

6.78-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले और 165Hz रिफ्रेश रेट इसे कंटेंट देखने और शूटिंग के लिए परफेक्ट बनाते हैं। 7300mAh बैटरी और 120W चार्जिंग इसकी बड़ी खूबियां हैं।

iPhone 17 (₹82,900)

iPhone 17 अपने 48MP वाइड + 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा सेटअप के साथ बेहद शार्प फोटो देता है। इसका 18MP सेल्फी कैमरा HDR और Dolby Vision HDR सपोर्ट करता है, जो इसे वीडियो क्रिएटर्स के लिए बेस्ट बनाता है। iOS 19 और Apple की इमेज प्रोसेसिंग इसे Find X9 Pro का सीधा मुकाबला देता है।

किसे खरीदना सही?

अगर आप ऐसा कैमरा फोन चाहते हैं जो Oppo Find X9 Pro को परफॉर्मेंस और फोटोग्राफी,दोनों में कड़ी चुनौती दे, तो ऊपर दिए गए स्मार्टफोन्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित होंगे। हर फोन की अपनी खास ताकत है, Vivo का Zeiss कैमरा, Samsung का 200MP सेंसर, iPhone की HDR क्वालिटी और Pixel की नैचुरल प्रोसेसिंग, जो इन्हें टॉप कैमरा फोन्स की कैटेगरी में मजबूती से खड़ा करते हैं।

अगर आपको बेहतरीन जूम और पोर्ट्रेट चाहिए तो Vivo X200 Pro सबसे बेहतर है। नैचुरल फोटो के लिए Pixel 10 Pro, जबकि वीडियो और कलर एक्यूरेसी में iPhone 17 बेस्ट है। हाई-डिटेल और जूम चाहें तो Samsung S25 Ultra, और वैल्यू-फॉर-मनी कैमरा के लिए OnePlus 15 सही विकल्प है।

 
Best Mobiles in India

English summary
From iPhone 17 to Galaxy S25 Ultra: Camera Phones Better Than Oppo Find X9 Pro
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X