Jioभारत B1 से Nokia 105 तक, कम कीमत में UPI पे के साथ आने वाले फोन
कुछ लोग कॉलिंग और यूपीआई सपोर्ट वाले एक साधारण फोन की तलाश में रहते हैं। इसलिए, यहां हमने 2 हजार रुपये से कम कीमत वाले कई फोन की एक लिस्ट लेकर आए हैं जो यूपीआई सपोर्ट प्रोवाइट करते हैं। इन फोन को आप कई अलग-अलग वेरिएंट में खरीद सकते हैं। तो चलिए जानते हैं फोन की सभी लिस्ट के बारे मे।

यहां लिस्ट की जांच करें:
Jioभारत K1 कार्बन 4G
JioBharat K1 फोन की कीमत 999 रुपये है और यह ब्लैक और रेड, ब्लैक और ग्रे, व्हाइट और रेड कलर ऑप्शन में आता है। यह Jio Pay के जरिए से UPI पेमेंट का सपोर्ट करती है। इसमें JioCinema और JioSaavn ऐप के लिए सपोर्ट भी मौजूद है।
Jiobharat B1 4G
इस फोन की कीमत 1,299 रुपये है और यह ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में आता है। यह JioPay के के साथ बिल्ट-इन UPI पेमेंट सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 2.4 इंच की स्क्रीन भी है जो JioCinema, JioSaavn और FM रेडियो को सपोर्ट करती है।
Nokia 105
इस फोन की कीमत 1,299 रुपये है और यह ब्लैक, ब्लू, रेड, ग्रे और सियान कलर ऑप्शन में आता है। यह बिल्ट-इन UPI पेमेंट सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 1.77 इंच का डिस्प्ले और बैटरी भी है जो 18 दिनों तक चल सकती है।
Nokia 105 classic
इस फोन की कीमत 999 रुपये है और यह ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में आता है। यह बिल्ट-इन UPI पेमेंट सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा , यह वायरलेस एफएम के सपोर्ट के साथ नोकिया स्नेक गेम के साथ आता है।
Itel SG200 कीपैड मोबाइल फोन
इस फोन की कीमत 1,499 रुपये है और यह लाइट पर्पल, ऑरोरा ग्रीन और डीप ब्लू कलर ऑप्शन में आता है। यह बिल्ट-इन UPI पेमेंट सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 1.3MP का रियर कैमरा और 1200mAh की बैटरी भी मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications