OnePlus 12 से लेकर 13R तक; इन 6 वनप्लस डिवाइस पर मिल रही बंपर छूट; चेक करें डील और ऑफर्स
Amazon Prime Day Sale: अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Amazon Prime Day Sale 2025 आपके लिए जबरदस्त मौका लेकर आई है। इस साल 12 जुलाई से शुरू होने वाली इस बड़ी सेल से पहले ही OnePlus के पॉपुलर स्मार्टफोन्स पर शानदार छूट दी जा रही है। खास बात यह है कि कुछ डील्स 10 जुलाई से ही लाइव हो जाएंगी।
आइए जानते हैं कौन-कौन से OnePlus स्मार्टफोन पर क्या-क्या ऑफर्स मिल रहे हैं। यहां हम इस डील्स और ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानेंगे।

OnePlus 12 पर अब तक की सबसे बड़ी छूट
इस फोन में को 64,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है, लेकिन अब इसे 51,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बता दें कि ICICI बैंक ऑफर के तहत इस फोन पर 6,000 रुपये की इंस्टेंट छूट मिल रही है। इस ऑफर के बाद फोन की कीमत 45,999 रुपये रह जाती है। यानी फोन के साथ आप कुल
19,000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन हाइलाइट्स
- 6.82-इंच QHD+ AMOLED ProXDR डिस्प्ले
- 120Hz LTPO रिफ्रेश रेट
- Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन
- 4500 निट्स ब्राइटनेस
- Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर
- Adreno 750 GPU
- 16GB LPDDR5X RAM
- 512GB UFS 4.0 स्टोरेज तक
- 50MP Sony LYT-808 (OIS)
- 48MP अल्ट्रा-वाइड
- 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (3X/120X)
- 32MP फ्रंट कैमरा
- 5400mAh
- 100W फास्ट चार्जिंग
- 50W वायरलेस चार्जिंग
OnePlus 12 एक फ्लैगशिप अनुभव देता है और अब 46,000 रुपये से कम में मिल रहा है। Prime Day की शुरुआत से पहले यह सबसे बेहतरीन डील मानी जा रही है।
OnePlus 13 पर भारी छूट
इस फोन को 69,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है और अब इसे अमेजन पर 59,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर पेश किया गया है। अमेजन पर ऑफर डिटेल के तहत आपको 5,000 रुपये की सीधी छूट और 5,000 रुपये का बैंक ऑफर मिल रहा है। इस फोन पर कुल 10000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
इसके अलावा आपको नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर की भी सुविधा मिलती है। स्पेसिफिकेशन में फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी देखने को मिलती है, जो इसे OnePlus 12 के मुकाबले थोड़ा अपग्रेडेड बनाती है।
OnePlus 13s कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप
इस फोन को 54,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन फोन को अब 44,999 रुपये के डिस्काउंट प्राइस के साथ लिस्ट किया गया है। इसमें आपको 5,000 रुपये का बैंक ऑफर और 5,000 एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। OnePlus 13s एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप है जो प्रीमियम परफॉर्मेंस छोटे फॉर्म फैक्टर में देता है।
OnePlus 13R: पावरफुल मिड-रेंज परफॉर्मर
इस फोन को 43,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है, जिसे 39,999 रुपये के डिस्काउंडेट प्राइस के साथ पेश किया गया है। इसमें 3,000 बैंक ऑफर और नो-कॉस्ट EMI का विकल्प मिलता है।
फीचर्स
- Snapdragon प्रोसेसर
- 6.78-इंच AMOLED LTPO डिस्प्ले
- 50MP ट्रिपल कैमरा सिस्टम
- 6000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग
OnePlus 13R एक वैल्यू-फॉर-मनी मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जो परफॉर्मेंस और बैटरी दोनों में बेहतरीन है।
Nord सीरीज पर भी ऑफर्स
OnePlus Nord 4 और Nord CE 4 पर 2,000 रुपये तक की सीधी छूट मिल रही है। ये बजट यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प है।
बता दें कि प्राइस डे सेल 12 जुलाई 2025 को शुरू हो रहा है। हालांकि अर्ली डील्स 10 जुलाई से लाइव होंगी और ये सेल केवल Amazon Prime मेंबर्स के लिए एक्सक्लूसिव है।
इस Prime Day सेल से पहले OnePlus 12, 13, 13s और 13R पर जो ऑफर्स मिल रहे हैं, वे अब तक की सबसे आकर्षक डील्स में से हैं। अगर आप एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन बिना 70-80 हजार रुपये खर्च किए खरीदना चाहते हैं, तो यह मौका बिल्कुल न गंवाएं।


Click it and Unblock the Notifications