ये स्मार्टफोन कर रहे हैं मार्केट पर राज, क्या आपके पास है इनमें से एक भी फोन?
स्मार्टफोन लोगों की जरूरत का हिस्सा है और इसलिए कई बड़े-बड़े स्मार्टफोन ब्रांड्स अपने ग्राहकों के लिए बजट से लेकर प्रीमियम फोन लॉन्च करते हैं, ताकि सभी की जरूरत का ख्याल रखा जा सकें। लेकिन क्या आप जानते है कि दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट में कौन-कौन से फोन आते हैं।
अगर नहीं, तो हम आपको बताएंगे कि ऐसे कौन-से मॉडल हैं, जो दुनिया में सबसे अधिक डिमांड में है। इनमें एक से बढ़कर एक फीचर्स और कैमरा का सपोर्ट मिलता है। इतना ही नहीं ये डिवाइस मल्टीटास्किंग के लिए भी बेहतरीन ऑप्शन माने जाते हैं।

हाल ही में काउंटरपॉइंट रिचर्स ने अपनी लिस्ट जारी की है, जिसमें 2024 के बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन के बारे में बताया गया है। इस लिस्ट में सबसे टॉप पर iPhone 15 रहा है। सैमसंग के फोन्स ने भी बाजी मारी है। इसके साथ ही, सस्ता और किफायती फोन Redmi 13C भी इस लिस्ट में शामिल है।
iPhone 15 और Samsung हैं बेहद पॉपुलर
Apple के iPhone 15 ने जब से मार्केट में एंट्री ली है, तब से इसने मार्केट में अपना दबदबा कायम रखा है। इस फोन ने एक बार फिर से अधिक बिकने वाले टॉप 10 स्मार्टफोन में अपनी जगह बनाई है। काउंटरपॉइंट रिचर्स 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 15 फोन 2024 के मिड में सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है। इसके बाद iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max दूसरे और तीसरे नंबर पर आते है। इस लिस्ट में 2022 में आने वाला iPhone 14 भी शामिल है।
बात करें इनकी कीमत की तो, iPhone 15 की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये है। वहीं, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max की कीमतें क्रमश: 1,28,900 रुपये और 1,03,999 रुपये है।
Samsung के पॉपुलर ब्रांड्स
सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट में Samsung के 5 फोन शामिल हैं, जिनके नाम Samsung Galaxy A15 4G, Samsung Galaxy A15 5G, Samsung Galaxy A05, Samsung Galaxy A35 है और Samsung Galaxy S24 है। Samsung Galaxy A15 4G की शुरुआती कीमत 12,990 रुपये और Samsung Galaxy A15 5G की शुरुआती कीमत 15,499 रुपये है।
शाओमी का ये फोन भी है शामिल
इस लिस्ट में शाओमी का Redmi 13C फोन भी शामिल है, जिसे 2023 में लॉन्च किया गया था। बता दें कि इस फोन की शुरुआती की कीमत 10,000 रुपये से कम है और इसमें बेहतरीन फीचर्स भी शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications








