Home
Mobile

फूजित्‍सू लांच करेगा 5 मेगापिक्‍सल का शानदार स्‍मार्टफोन

फूजित्‍सू लांच करेगा 5 मेगापिक्‍सल का शानदार स्‍मार्टफोन


फूजित्‍सू ने हमेशा से अपने ग्राहकों को एक क्‍वालिटी प्रोडक्‍ट ही दिया है जिस कारण से यह कम समय में ही लोगों की जुबान पर छा गया है। फूजित्‍सू ऐरो ईएस आईएस 12 एफ स्‍मार्टफोन देखने में खूबसूरत होने के साथ ही इसका बॉडी पैनल भी काफी पतला है। बा‍की अगर फीचर की बात करें तो वह भी काफी खास और यूजर्स के इंस्‍तमाल के हैं।

मार्केटिंग कंपनियों का दावा है कि इसकी मोटाई 6.7 एमएम के लगभग है। और यह भार में केवल 103 ग्राम का ही है जो काफी हल्‍का है। फोन में अच्‍छी परफार्मेंस के लिए एंड्राएड 2.3 जिंजरब्रैड आपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है जो सिंगल कोर 1.4 गीगाहर्ट के स्‍नैपड्रैगन प्रोसेसर पर रन करता है। यह फोन वाटर रेजि़स्‍टेंट है इसलिए आपको घबराने की जरुरत नहीं है कि अगर यह पानी में भींग गया तो क्‍या होगा। इसकी अमोल्‍ड स्‍क्रीन का रेजूलूशन 480 x 800 पिक्‍सल है।

फोटो कैपचरिंग के लिए इसमें आपको 5 मेगापिक्‍सल का शानदार कैमरा साथ में लगा हुआ है। यह स्‍मार्टफोन कल जापान में लांच किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस स्‍मार्टफोन का दाम काफी ज्‍यादा होगा और इसमें ऐसा भी कुछ खास नहीं है जो इस दाम के दूसरे मोबाइल फोन में न हो।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X