Home
Mobile

क्या फ्यूचर iPhone में नहीं होंगे कोई पोर्ट? जानिए क्या है Apple की स्ट्रेटजी

Portless iPhone in Future: Apple अपने कस्टमर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने की दिशा में लगातार काम करता रहता है। इसी सिलसिले में कंपनी ने हाल ही में एक किफायती iPhone 16e को लॉन्च किया था। इसके साथ ही कंपनी इस साल अपने iPhone 17 Air को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह फोन पहले से ज्यादा पतला और हल्का होगा, जो कंपनी के स्लीक और प्रीमियम कॉन्सेप्ट को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट में पता चला था कि Apple ने iPhone 17 Air से चार्जिंग पोर्ट को पूरी तरह हटाने पर विचार किया था, लेकिन हाल ही में आई लेटेस्ट रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि कंपनी ने अभी USB-C पोर्ट को फिलहाल बनाए रखने का फैसला किया है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या आने वाले समय में आईफोन पोर्टलेस होंगे? आइए इसके बारे में जानते हैं।

iPhone हो जाएंगे पोर्टलेस?

iPhone 17 Air को लेकर क्या है प्लानिंग?

  • जैसा कि हम जानते हैं कि Apple काफी लंबे समय से अपने कस्टमर्स के लिए स्लिम और लाइट iPhone डिजाइन करने की दिशा में काम कर रहा है। ऐसे में iPhone 17 Air इस दिशा में कंपनी का पहला कदम है।
  • रिपोर्ट बताती है कि iPhone 17 Air को पहले के मॉडल्स से ज्यादा स्लिम बनाया जाएगा। फिलहाल इसके डिजाइन और लुक को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।
  • हालांकि ये बात तो तय है कि इस मॉडल को कंपनी मॉडर्न और प्रीमियम लुक के साथ लाने पर पूरा फोकस कर रही है।
  • जैसा कि हम कह रहे थे कि इन नए डिवाइस के साथ कंपनी के पोर्टलेस आईफोन लाने की तैयारी थी, लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ होते हुए नजर नहीं आ रहा है।
  • Apple ने iPhone 15 सीरीज के साथ Lightning पोर्ट की जगह USB-C पोर्ट को जोड़ा था। इसका मेन कारण ये था कि यूरोपीय संघ (EU) ने यूनिवर्सल चार्जर के नियम लागू किए थे। इसके तहत सभी स्मार्टफोन ब्रांड्स को USB-C चार्जिंग पोर्ट अपनाने को कहा गया था।
  • हालांकि Apple अब MagSafe वायरलेस चार्जिंग को प्रमोट कर रहा है, लेकिन इसकी चार्जिंग स्पीड और डेटा ट्रांसफर स्पीड USB-C पोर्ट से कम है। ऐसे में यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी USB-C पोर्ट को कंटिन्यू कर रही है।

क्या पूरी तरह पोर्टलेस हो जाएंगे iPhone?

  • Apple इस दिशा में काम कर रहा है, क्योंकि कंपनी का लॉन्ग-टर्म प्लान पूरी तरह से पोर्टलेस iPhone लाने का है। ऐसे में अगर कंपनी का ये प्लान काम करता है तो इसके कई फायदे हो सकते हैं।
  • पोर्ट को हटाने से फोन का डिजाइन काफी स्लीक और प्रीमियम हो जाएगा, जो इसे फ्यूचरिस्टिक लुक देगा।
  • इसके साथ ही पोर्ट के न होने से फोन में धूल, गंदगी या पानी जाने जैसी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
  • इस अपडेट के साथ आपको अपने साथ चार्जिंग केबल या इयरफोन ले जाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि लगभग सभी चीजें वायरलेस टेक्नोलॉजी पर काम करेंगी।

पोर्टलेस iPhone से क्या होंगी चुनौतियां

  • जहां एक तरह ये बदलाव आपको फ्यूचरिस्टिक बनाएगा, लेकिन इससे कुछ तकनीकी समस्याएं भी होंगी।
  • अगर कंपनी आने वाले साल में इस टेक्नोलॉजी को अडॉप्ट करती है तो आपको चार्जिंग स्पीड को लेकर समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि वायरलेस चार्जिंग की स्पीड, वायर्ड चार्जिंग के मुकाबले कम होती है।
  • डेटा ट्रांसफर स्पीड को लेकर भी यूजर्स को समस्या हो सकती है, क्योंकि USB-C की तुलना में वायरलेस डेटा ट्रांसफर अभी भी स्लो है, जिससे बड़ी फाइल्स को ट्रांसफर करने में समस्या हो सकती है।
  • इसके साथ ही iPhone यूजर्स को तुरंत लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को अडॉप्ट करने में समस्या हो सकती है, ऐसे में पूरी तरह वायरलेस सिस्टम अपनाने में समय लग सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
future iPhone may not have any ports apple strategy to go wireless
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X